फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese army pulls up their tents go back with bulldozer

डोकलाम विवाद: चीनी सेना ने सीमा से उखाड़े अपने तंबू, बुलडोजर भी ले गई वापस

Tue, 29 Aug 2017 06:00 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Aug 2017 06:00 AM IST
विज्ञापन
Chinese army pulls up their tents go back with bulldozer
Chinese troops

चीनी सेना ने सोमवार को डोकलाम में विवादित क्षेत्र से अपने तंबू उखाड़ लिए और बुलडोजर तथा सड़क निर्माण के दूसरे उपकरण लेकर वहां से चली गई। भारत सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


Read Also: डोकलाम विवाद: तो इस वजह से ढाई महीने बाद भारत के आगे झुका चीन?
विज्ञापन


नाम न बताने की शर्त पर उन्होंने बताया कि दोकलम में जिस जगह चीन सड़क बनाना चाहता था वहां उसके 1700-1800 जवान मौजूद थे। अब सभी वहां से चले गए हैं। यहां तक कि चीनी सैनिकों द्वारा लगाया गया झंडा भी हटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सैनिक भी गतिरोध वाली जगह से हट गए हैं। अब यह ‘असैन्यीकृत’ क्षेत्र है। दोकलम में भारतीय सैनिकों की संख्या ‘कुछ सौ’ में थी। दोकलम गतिरोध जून में शुरू हुआ था। उस समय भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को सामरिक रूप से अहम दोकलम में सड़क निर्माण करने से रोक दिया था।

मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद शुरू हुई गतिरोध दूर करने की प्रक्रिया नाम गुप्त रखने पर एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच गतिरोध सुलझाने की प्रक्रिया जर्मनी के हैम्बर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई संक्षिप्त मुलाकात के बाद से ही शुरू हो गई थी।

Read Also: डोकलाम पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, अपनी सेना हटाने को राजी हुआ चीन

इसके बाद से ही दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिएची संपर्क में थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed