फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Delhi High Court Chief Justice Manmohan appointment now 33 judges in Supreme Court

Supreme Court: जस्टिस मनमोहन की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में अब 33 जज; जानें उनके बारे में सबकुछ

Wed, 04 Dec 2024 04:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 04:29 AM IST
सार

जस्टिस मनमोहन दिल्ली हाईकोर्ट में सबसे वरिष्ठ होने के अलावा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में क्रम संख्या दो पर थे। 13 मार्च, 2008 को जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 29 सितंबर, 2024 से वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
After Delhi High Court Chief Justice Manmohan appointment now 33 judges in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट और जस्टिस मनमोहन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति मनमोहन को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

विज्ञापन


जस्टिस मनमोहन की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सहित जजों की स्वीकृत संख्या 34 है। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 28 नवंबर को जस्टिस मनमोहन को पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। जस्टिस मनमोहन दिल्ली हाईकोर्ट में सबसे वरिष्ठ होने के अलावा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में क्रम संख्या दो पर थे। 13 मार्च, 2008 को जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 29 सितंबर, 2024 से वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं। जस्टिस मनमोहन पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन के बेटे हैं।
विज्ञापन


17 दिसंबर, 1962 को दिल्ली में जन्मे जस्टिस मनमोहन ने स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और 1987 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी पूरा किया और उसी वर्ष वह वकालत के पेशे से जुड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed