फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mia Khalifa Tweet on Farmer Protest News After criticism Mia Khalifa again supported the farmers protest

आलोचना के बाद मिया खलीफा ने किसान प्रदर्शन का फिर किया समर्थन

Fri, 05 Feb 2021 08:42 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 05 Feb 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Mia Khalifa Tweet on Farmer Protest News After criticism Mia Khalifa again supported the farmers protest
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

किसान प्रदर्शनों का समर्थन करने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही वयस्क फिल्मों की पूर्व कलाकार मिया खलीफा ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘अब भी किसानों के साथ खड़ी हैं।’’   

विज्ञापन


पॉप गायिका रिहाना के किसानों के आंदोलन की ओर ध्यान आकर्षित करने वाले ट्वीट करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय कई कलाकारों, कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाई थी। खलीफा ने भी इसी संबंध में ट्वीट किया था। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा करते हुए कहा था कि कुछ निहित स्वार्थी समूह प्रदर्शनों पर अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं। संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं और विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीफा (27) ने ट्विटर पर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के समूह की तस्वीरें साझा की। तस्वीर में कुछ लोग तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके, रिहाना और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ नारे लिखे हैं।


एक तख्ती पर लिखा है, ‘‘ मिया खलीफा होश में आओ।’’ 

खलीफा ने ये तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ इसकी पुष्टि करते हुए कि मैं होश में आ गई हूं और चिंता करने के लिए शुक्रिया। हालांकि मैं अब भी किसानों के साथ हूं।’’ 

इससे पहले खलीफा ने प्रदर्शन स्थलों के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की आलोचना की थी। 

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘ मानवाधिकार उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया है। किसान आंदोलन।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed