फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After court's order, night view will soon starts

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलते ही शुरू हो जाएगा रात में ताज का दीदार

Wed, 06 Jul 2016 05:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 06 Jul 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
After court's order, night view will soon starts
ताज महल - फोटो : Getty

अब चांदनी रात में महताब बाग से भी ताजमहल का दीदार किया जा सकेगा। एएसआई और पुलिस ने यमुना किनारे महताब बाग की ओर से ताजमहल के नाइटव्यू की पूरी प्लानिंग कर ली है। सुप्रीम कोर्ट में पुलिस ने सिक्योरिटी प्लान भी दाखिल कर दिया है। अब बस सुप्रीम कोर्ट की अनुमति का ही इंतजार है। सूत्रों की मानें तो शरद पूर्णिमा तक यह अनुमति मिल सकती है।

विज्ञापन


शरद पूर्णिमा पर ताजमहल के नाइटव्यू के लिए टिकटों का टोटा पड़ता रहा है। पांच दिन आधा-आधा घंटे के बैच में एक दिन में अधिकतम 400 सैलानी ही ताज देख पाते हैं लेकिन अब महताब बाग से ताज रात्रि दर्शन का ख्वाब साकार होता नजर आ रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को भेजी थी। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में भी दाखिल कर दी गई है। पुलिस और एएसआई दोनों ही विभागों का रुख सकारात्मक रहने से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बाग से नाइटव्यू शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि एएसआई महानिदेशक पहले ही ताजमहल रात्रि दर्शन के लिए महताब बाग को खोलने की मंजूरी दे चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट से अनुमति पाने के लिए डीजी आफिस को सभी फाइल भेज दी गई हैं। हमारी तैयारी पूरी है। अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

​ चांदनी बाग से ही होता था दीदार

After court's order, night view will soon starts
विश्व प्रसिद्ध ताज महल - फोटो : Getty

केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री पद नाइक और उनके बाद अब डा. महेश शर्मा महताब बाग से ताजमहल के नाइटव्यू की फाइल बढ़वा चुके हैं। उनकी रुचि के बाद ही एएसआई अधिकारियों को अंर्तविरोधों के बाद भी महताब बाग को रात में खोलने पर सहमति जतानी पड़ी।

ताजमहल के मौजूदा नाइटव्यू की तरह महताब बाग के लिए भी पूरा सिक्योरिटी प्लान पुलिस ने तैयार कर हाल में ही दाखिल किया है। ताजमहल के ठीक पीछे यमुना नदी के किनारे बने महताब बाग को कभी चांदनी बाग के नाम से भी जाना जाता था।

20 साल पहले 1996 में उत्खनन के बाद महताब बाग को फिर से विकसित किया गया। ताजमहल में रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से ताज की दूरी ज्यादा है, जबकि महताब बाग से कम। यही नहीं, पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में महताब बाग की ओर से ताज ज्यादा बेहतर नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed