फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After cheated by rice pulling gang Family of doctor committed suicide in Andhra Pradesh

'राइस पुलिंग' गैंग ने ठगे 5.5 करोड़ रुपये, डॉक्टर ने परिवार सहित की आत्महत्या

Wed, 04 Sep 2019 02:19 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 02:19 PM IST
सार

  • आंध्रप्रदेश में डॉक्टर ने परिवार सहित आत्महत्या कर ली है।
  • उन्हें राइल पुलिंग गैंग ने 5.5 करोड़ रुपये का चूना लगाया था।
  • इन चार लोगों के गैंग ने ठगा था। 
  • गैंग ने चावल के जादुई दानों से पैसे डबल करने का दावा किया था।

विज्ञापन
After cheated by rice pulling gang Family of doctor committed suicide in Andhra Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके परिवार की आत्महत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस का कहना है कि इस परिवार ने ये कदम चार लोगों द्वारा ठगे जाने के बाद उठाया है। पुलिस का कहना है कि सर्जन, डॉक्टर पेनमेत्सा रामाकृष्णम राजू को चार लोगों के एक गैंग ने ठगा है।

विज्ञापन


गैंग ने डॉक्टर से उनका पैसा दोगुना करके देने का दावा किया था। इस गैंग ने ये काम चावल के जादुई दानों से करने का वादा किया था। इस काम के लिए डॉक्टर ने उन्हें किश्तों में 5.5 करोड़ रुपये दे दिए थे। ये पैसे डॉक्टर ने उधार देने वाले स्थानीय लोगों से भारी ब्याज दर पर लिए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब राजू को इस बात का पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो उन्होंने अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली। ठगी लोगों में से एक वरीकूटी वेंकटा वेनुधारा प्रसाद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। गैंग के बाकी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राइस पुलिंग' शब्द उन लोगों के लिए कहा जाता है जो अपने कब्जे वाले चावल के दानों के जरिए किसी चीज को आकर्षित करने का दावा करते हैं। ये गैंग लोगों को निशाना बनाते हुए उन्हें अपने विश्वास में ले लेता है और कहता है कि उनके पास मौजूद चावल के दाने लक लेकर आते हैं, साथ ही लोगों को अमीर भी बनाते हैं। 

55 साल के राजू, उनकी 45 साल की पत्नी लक्ष्मी देवी और उनके 25 साल के फिजिशियन बेटे संदीप ने बीते हफ्ते आत्महत्या कर ली थी। इन्होंने एक ऐसा हाई डोस ड्रग्स लिया था जिससे तुरंत मौत हो जाती है। 


इस मामले पर अमलापुरम के डीएसपी शेख मासूम बाशा का कहना है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रसाद कृष्णा जिले के कोडुरू गांव का रहने वाला है, जो हैदराबाद में रह रहा था। प्रसाद ने शावालिन, अनंथरम और श्रीनिवासा के साथ मिलकर राइस पुलिंग गैंग बनाया था। इन्होंने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए कहा कि चावल के दाने भगवान की तस्वीरों के साथ सिक्कों को आकर्षित करते हैं।

पूर्वी गोदावरी एसपी नयीम असमी का कहना है कि पुलिस विशेष टीमें बनाकर बाकी के तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed