फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Bihar, now this state will become dry state?

बिहार के बाद अब इस बड़े राज्य में पूरी तरह से बैन हो सकती है शराब

Thu, 30 Jun 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
After Bihar, now this state will become dry state?
शराब पर प्रतिबंध - फोटो : Getty

बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाद अब देश का एक और बड़ा राज्य इस ओर कदम बढ़ा सकता है। इस बाबत विधानसभा में कुछ विधायकों ने यह सवाल भी खड़े किए कि जब बिहार में पूर्ण शराब बंदी हो सकता है तो हमारे राज्य में क्यों नहीं। 

विज्ञापन


यह मांग बिहार के ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से उठी है जहां फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के विधायक अली इमरान ने राज्य विधान सभा में कहा कि बिहार में शराब बंदी हो सकती है तो पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं? गौरतलब है कि 1 अप्रैल से ही बिहार में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा हो गई थी और इसका सख्ती से पालन भी हो रहा है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट पर हो रही चर्चा के दौरान विधायक अली इमरान ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'अगर बिहार में पूर्ण शराब बंदी हो सकती है तो पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं? शराब बंदी से राज्य की कानून व्यवस्था भी ठीक होगी।' हालांकि, उनके इस मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी के विधायकों ने विरोध जताया लेकिन इमरान के समर्थन में कई विधायक खड़े नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब को बढ़ावा देने का आरोप

After Bihar, now this state will become dry state?
शराब बिक्री पर बढ़ावा देने का आरोप - फोटो : Getty

सीपीआई (एम) राज्य प्रतिनिधि सुजन चक्रवर्ती ने इमरान का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब कई राजनीतिक झगड़ों का कारण है जो संबंधों का भी खराब करता है।  वहीं कांग्रेस विधायक मनस भुनिया ने भी इमरान के प्रस्ताव का समर्थन किया। यहां तक कि उन्होंने टीएमसी पर राज्य में शराब बिक्री को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

मनस ने सत्ताधारी पार्टी के उस बयान पर भी हमला किया जिसमें उन्होंने राज्य में शराब बिक्री को बढ़ावा देने की बात कही थी। सरकार ने कहा था, 'हमारी सरकार ने उत्पाद शुल्क से होने वाली आय को बढ़ाकर 717 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है। और उन्होंने यह लक्ष्य हासिल करने के लिए शराब उत्पादकों को राज्य में अपने उत्पाद देने की छूट देने का फैसला किया है।'

गौरतलब है कि बिहार देश के उन गिने चुने राज्यों में से है जहां पूर्ण शराब बंदी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते विधानसभा चुनावों से पहले यह घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो शराब पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। सत्ता में आने के बाद नीतीश ने अपना वादा पूरा करते हुए बिहार को शराब मुक्त राज्य घोषित कर दिया। पड़ोसी राज्य में पूर्ण शराब बंदी की सफलता का प्रभाव अन्य राज्यों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed