फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   After being raped by 30 people in two years, 12 year old girl wrote on the wall Sorry Amma

दो साल में 30 लोगों की दरिंदगी का शिकार होकर भी 12 साल की बच्ची ने दरवाजे पर लिखा- सॉरी अम्मा

Thu, 26 Sep 2019 01:46 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 26 Sep 2019 01:46 PM IST
सार

  • 12 साल की लड़की से पिता के दोस्त समेत 30 लोगों ने किया दुष्कर्म
  • घर की माली हालत देख चुप रही लड़की, दो साल तक सहती रही दरिंदगी
  • पड़ोसी महिला की शिकायत पर सामने आया मामला, पिता समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
After being raped by 30 people in two years, 12 year old girl wrote on the wall Sorry Amma
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

केरल के मलप्पुरम में 12 साल की लड़की से पिछले दो साल में 30 से भी ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया। माता-पिता की जानकारी में यह सब चलता रहा। बेटी का यौन शोषण करने वाले उसके पिता के परिचित थे। आरोप है कि पैसों के लिए मां-बाप खामोश रहे।

विज्ञापन


12 साल से अपने साथ हो रही दरिंदगी के बावजूद लड़की चुपचाप सब सहती रही, क्योंकि लड़की को अपने साथ हुए इस अन्याय से ज्यादा अपने घर की खराब माली हालत की चिंता है। शनिवार को जब इस नाबालिग पीड़िता को अधिकारी शेल्टर होम ले जा रहे थे, उस समय जाते-जाते उसने दरवाजे पर 'सॉरी अम्मा' लिख कर अपनी मां से माफी मांगी।
विज्ञापन


12 साल तक बच्ची के साथ हो रही दरिंदगी तब सामने आई जब लड़की की खराब सेहत को देखते हुए एक पड़ोसी ने उसके स्कूल को जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है, लेकिन लड़की अभी भी नहीं चाहती कि उसके पिता के साथ कुछ बुरा हो। उसका मानना है कि उसके पिता को अगर जेल हुई तो घर के हालात और खराब हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार दादी और घर के किराये कर चिंता, अपने यौन शोषण का अहसास नहीं

पड़ोसी महिला की शिकायत के बाद मामला सामने आने के बाद पीड़िता की काउंसिलंग कराई गई। केरल पब्लिक एजुकेशन डिपार्टमेंट के साथ काम करने वाली काउंसलर ने बताया कि बच्ची को परिवार की खराब आर्थिक स्थिति, घर का किराया और बीमार दादी की चिंता तो है, लेकिन अपने साथ हुए यौन शोषण का एहसास नहीं है।

जब बच्ची से पूछा गया कि उसके घर में क्या चल रहा है तो वह रोने लगी। उसने बताया कि उसके परिवार में बीमार दादी हैं, घर के हालात बहुत खराब हैं, वे मकान का किराया तक नहीं दे पा रहे हैं। उसे चिंता थी कि अगर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया तो परिवार संकट में फंस जाएगा। 

लड़की का पिता बेरोजगार, उसके दोस्त ने पहली बार किया दुष्कर्म 

लड़की से बात करने के बाद काउंसलर ने बताया कि लड़की का पिता बेरोजगार है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पहले उसने अपनी पत्नी को देह व्यापार करने पर मजबूर किया होगा और फिर अपनी मासूम बच्ची को इस आग में झोंक डाला होगा। 

बच्ची ने काउंसलर को बताया कि सबसे पहले उसके पिता के एक दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसके परिवार को पैसे दिया करता था। बाद में और लोग भी उसका यौन शोषण करते रहे। बच्ची ने कहा कि वह एक अन्य तीसरे शख्स से नहीं मिली, जो कि लोगों से पैसे वसूल करता था। 

मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है और मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले में लड़की के पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लड़की के पिता पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है, जबकि अन्य दो लोगों पर पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 354 और 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed