{"_id":"57c61bc74f1c1b483b2cb7b6","slug":"after-anandiben-in-gujrat-bjp-mulling-to-replace-the-cm-of-chattisgarh-and-goa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंदीबेन के बाद अब इन दो मुख्यमंत्रियों की भी छिन सकती है कुर्सी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आनंदीबेन के बाद अब इन दो मुख्यमंत्रियों की भी छिन सकती है कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री पद से आनंदी बेन पटेल की छुट्टी के बाद भाजपा आलाकमान को छत्तीसगढ़ और गोवा के मुख्यमंत्री कमजोर कड़ी नजर आ रहे हैं। चुनावी जीत के लिए आलाकमान इन दोनों ही प्रदेशों में चेहरा बदलने का दांव आजमा सकती है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दिल्ली में हुए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन का मकसद कामकाज की समीक्षा करना ही था।
सूत्र बताते हैं कि छत्तीसगढ़ और गोवा के मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में पार्टी को चुनावी जीत का मजबूत भरोसा नजर नहीं आ रहा है। रमन सिंह ने भाजपा नेता के रूप में लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने के मामले में पीएम मोदी के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। मगर 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में भाजपा को जीत मुश्किल लग रही है।
उधर, गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर भी कोई छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हुए हैं। वहां भी 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां भाजपा को कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी से चुनौती मिलेगी।

रमण सिंह और पारसेकर के नेतृत्व जीत के लिए आश्वस्त नहीं है आलाकमान
raman singh
बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गोवा की कमान इसी कवायद में सौंपी गई है। जल्द ही वह गोवा जाकर प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा कर भाजपा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट देंगे। उसके बाद पार्टी आलाकमान पारसेकर पर कोई निर्णय लेगा।
छत्तीसगढ़ में भी रमन की जगह आदिवासी चेहरे को आगे करने की रणनीति बन सकती है। लंबे समय तक पद पर रहने के कारण सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ में सत्ता विरोधी रुझान बताया जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा नेतृत्व अपनी एक भी सरकार गंवाने के पक्ष में नहीं है। इससे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए संजीवनी मिल सकती है। इसीलिए पार्टी ने मुख्यमंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करने के साथ कमजोर कड़ी को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है।
इस कवायद में जल्द ही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की नसीहत दी जाएगी। खुद अमित शाह मध्य प्रदेश जाकर वहां चल रहे खटपट को दूर करने का प्रयास किया है।