फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after a week stay congress gujarat MLAs met governor vajubhai wala

कर्नाटक से गुजरात वापस आए कांग्रेस के सभी MLA, शाम को अहमद पटेल से करेंगे मुलाकात

Mon, 07 Aug 2017 09:24 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Mon, 07 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
after a week stay congress gujarat MLAs met governor vajubhai wala

बेंगलुरु से कांग्रेस के विधायक वापस गुजरात लौट आए हैं। देर शाम ये सभी विधायक अहमद पटेल से मुलाकात करेंगे। इन सभी विधायकों को आनंद जिले के नीजआनंद रिजॉर्ट में रुकाया गया है। 

विज्ञापन

 

 


इससे पहले, सभी विधायकों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीजेपी पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के सभी विधायक गुजरात के लिए सोमवार रात हुए थे।
 


रवाना होने से पहले सभी विधायकों को बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट में ठहराया गया है। बता दें कि बीजेपी के डर से कर्नाटक भेजें गए सभी विधयाकों के ठहरने के लिए अहमदाबाद में भी एक रिजॉर्ट बुक करवाया गया है।  

 कर्नाटक के एक निजी रिसॉर्ट में पिछले एक सप्ताह से रह रहे गुजरात के विधायक पहली बार बाहर निकले और कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक सचिवालय का भी दौरा किया।

आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कांग्रेस 29 जुलाई से यहां अपने 44 विधायकों को रखी हुई है। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के राज्यपाल वाला से विधायकों की यह एक औपचारिक मुलाकात थी क्योंकि वह गुजरात से ही हैं और वहां विधानसभा अध्यक्ष तथा वित्त मंत्री रह चुके हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता और गुजरात से विधायक शक्तिसिंह गोहिल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कर्नाटक के राज्यपाल माननीय वजुभाई वाला ने हम सभी 44 विधायकों से एक-एक कर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। यह मुलाकात लोकतंत्र का संवाद थी।


राजभवन से विधायकों को विधान सौंध यानी राज्य सचिवालय ले जाया गया जहां उन्होंने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। राज्यसभा चुनाव 8 अगस्त को होगा। गुजरात से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

ये सभी विधायक डीके शिवकुमार के रिसॉर्ट में ही रह रहे हैं जिनके ठिकानों पर हाल ही में आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। लगातार तीन दिन तक आयकर विभाग की नजरबंदी में रहते हुए शिवकुमार इन विधायकों से मिलने पहली बार बाहर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed