फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Minister D K shivkumar said on Income Tax raids, I did not violate the law

कर्नाटकः आयकर छापेमारी पर बोले डीके- मैंने कानून का उल्लंघन नहीं किया

Sat, 05 Aug 2017 03:19 PM IST
एजेंसी/ भाषा
एजेंसी/ भाषा Updated Sat, 05 Aug 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: Minister D K shivkumar said on Income Tax raids, I did not violate the law
DK Shivkumar

कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार ने कथित कर चोरी के मामले के संबंध में लगातार तीन दिनों तक आयकर अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ के बाद आज कहा कि उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया और अंत में सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने बुधवार को शिवकुमार की विभिन्न संपत्तियों पर छापे मारने शुरू किए थे जिससे राजनीतिक तूफान पैदा हो गया था। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में लाने की कथित कोशिशों के बाद गुजरात के 44 कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू के एक रिजॉर्ट में रखा गया है और उनकी मेजबानी शिवकुमार ही कर रहे हैं। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा की सीट के लिए होने जा रहे चुनाव में कड़े मुकाबले का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां एक पॉश इलाके में अपने घर से बाहर निकलने के बाद शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो कानून और संविधान का उल्लंघन करता है। सच सामने आ जाएगा।’’ ऊर्जा मंत्री ने उनसे जुड़ी विभिन्न संपत्तियों पर तलाशी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा पंचनामा और दस्तावेज मिलने के बाद ही मैं आपसे बात करुंगा।’’ आयकर अधिकारियों ने कथित कर चोरी के मामले के संबंध में देशभर में 66 स्थानों पर तलाशी ली और इस दौरान उन्होंने अभी तक 15 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोक्कालिंगा समुदाय से आने वाले शिवकुमार का बेंगलुरू के ग्रामीण और पड़ोसी रामनगर जिलों में काफी प्रभाव है। उन्होंने कहा ‘‘ मैं अपनी पार्टी को शर्मिंदा नहीं करना चाहता और करुंगा भी नहीं।’’ वह 2018 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख भी हैं। पार्टी आलाकमान से नजदीकी रखने वाले 55 वर्षीय विधायक को पार्टी के लिए संकट मोचन भी माना जाता है। वह छह बार विधायक रह चुके हैं।

शिवकुमार ने उनका समर्थन करने के लिए पार्टी और उसके नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा, ‘‘मुसीबत के समय देश भर में मेरे सभी नेता मेरे साथ खड़े रहे। ’’ छापों के बारे में मीडिया कर्मियों के लगातार सवालों के बावजूद शिवकुमार ने कहा कि वह बाद में इस पर विस्तार से बात करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे बाद में बात करुंगा। मैं पहले मंदिर जा रहा हूं फिर मैं रिजॉर्ट जा रहा हूं जहां विधायक रह रहे हैं। चीजों पर चर्चा की गई, विभिन्न स्तरों पर विचार किया गया। मैं अभी कुछ नहीं बताना चाहता।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या आयकर विभाग की छापेमारी पूरी हो गई, इस पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘आपने अधिकारियों को बाहर जाते हुए देखा।’’ अन्य स्थानों पर छापों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बस आपके जरिए ही पता चला कि 70 या 80 स्थानों पर छापे मारे गए हैं। कृपया आप खुद पता करिए।’’ मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने बुधवार को एक बयान में आरोप लगाया था कि आयकर विभाग की कार्रवाई भाजपा के खिलाफ आवाज को चुप कराने की कोशिश है।


कर्नाटक सरकार ने छापेमारी के दौरान केंद्र द्वारा सीआरपीएफ जवानों का इस्तेमाल किए जाने पर ‘‘कड़ा विरोध’’ दर्ज कराते हुए कहा था कि यह राज्य की पुलिस पर संदेह पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed