फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After 8-month voyage, INSV Tarini to return home on May 29; Rajnath to preside over flag-in ceremony

नौसेना में नारी शक्ति: आठ महीने की समुद्री यात्रा कर अब स्वदेश लौट रही INSV तारिणी; रक्षा मंत्री करेंगे स्वागत

Wed, 28 May 2025 01:19 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 28 May 2025 01:19 AM IST
सार

भारतीय नौसेना की INSV तरिणी 29 मई को गोवा लौटेगी, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्लैग-इन सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। चार महाद्वीप, तीन महासागर और तीन ग्रेट केप्स पार कर ‘नारी शक्ति’ का अद्भुत प्रदर्शन करने के आठ महीने के बाद दोनो महिला नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना स्वदेश लौट रहीं हैं।

विज्ञापन
After 8-month voyage, INSV Tarini to return home on May 29; Rajnath to preside over flag-in ceremony
आठ महीने बाद होगी INSV तरिणी की ऐतिहासिक वापसी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना की जहाज आईएनएसवी तरिणी 29 मई को अपनी आठ महीने लंबी समुद्री यात्रा पूरी कर गोवा के मुरमुगाओ बंदरगाह पर लौटेगी। इस ऐतिहासिक सफर पर दो महिला नौसेना अधिकारी, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के ने दुनिया का चक्कर लगाया। यह जानकारी नौसेना ने मंगलवार को दी। नौसेना अधिकारी ने ये भी बताया कि यात्रा की समाप्ति पर आयोजित फ्लैग-इन सेरेमनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने तय की 50000 किलोमीटर की यात्रा
बता दें कि यह यात्रा 2 अक्तूबर 2023 को गोवा से शुरू हुई थी, जिसे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रवाना किया था। यात्रा के दौरान दोनों अधिकारियों ने करीब 25,400 नॉटिकल मील (करीब 50,000 किलोमीटर) की दूरी तय की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- CSIR-NAL Hansa: भारत में बनेगा सस्ता 'इलेक्ट्रिक हंसा' विमान, सरकार का दावा- ग्रीन एविएशन की दिशा में बड़ा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

After 8-month voyage, INSV Tarini to return home on May 29; Rajnath to preside over flag-in ceremony
दो महिला नौसेना अधिकारी, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के - फोटो : ANI

चुनौतीपूर्ण समुद्री यात्रा का किया सफर
उन्होंने चार महाद्वीप, तीन महासागर और दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री रास्तों में से तीन ग्रेट केप्स को पार किया। यह यात्रा पूरी तरह से सेल (पवन चालित पाल) और समुद्री हवाओं के भरोसे की गई, जिसमें उन्होंने भारी बारिश, तेज हवाएं और ऊंची लहरों का डटकर सामना किया।

After 8-month voyage, INSV Tarini to return home on May 29; Rajnath to preside over flag-in ceremony
आठ महीने बाद होगी INSV तरिणी की ऐतिहासिक वापसी - फोटो : ANI

विदेशों में बढ़ाया भारत का मान
लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा और दिलना की जोड़ी को अब सोशल मीडिया पर प्यार से '#DilRoo' कहा जा रहा है। दोनों ने ‘नविका सागर परिक्रमा-2’ अभियान के तहत यह अद्भुत कारनामा किया है। इस दौरान वे ऑस्ट्रेलिया (फ्रीमेन्टल), न्यूज़ीलैंड (लिटलटन), फॉकलैंड आइलैंड्स (पोर्ट स्टैनली) और दक्षिण अफ्रीका (केप टाउन) जैसे विदेशी बंदरगाहों पर रुकीं और कई राजनयिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने भारतीय प्रवासी, विद्यार्थियों, नेताओं और नौसेना कैडेट्स से मुलाकात कर भारत का गौरव बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:- Naresh Mhaske vs MVA: कोरोना काल में ₹350 वाले बॉडी बैग ₹7000 में खरीदे? महाराष्ट्र के शिवसेना MP ने उठाए सवाल

After 8-month voyage, INSV Tarini to return home on May 29; Rajnath to preside over flag-in ceremony
एडमिरल त्रिपाठी ने की दोनों अधिकारियों की सराहना - फोटो : ANI
'महिला शक्ति और समुद्री परंपरा का प्रतीक'
इस अवसर पर भारतीय नौसेना ने दोनों अधिकारियों के ऐतिहासिक सफर की सराहना की। नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह यात्रा भारत की समुद्री शक्ति, नारी शक्ति और नवाचार का प्रतीक है। यह मिशन साहसी दिल, असीम सागर की भावना को दर्शाता है। हाल ही में जब आईएनएसवी तरिणी ने उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश किया, तब नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने वीडियो कॉल के जरिए दोनों अधिकारियों से बात कर उनके संघर्ष, कौशल और जज्बे की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed