{"_id":"594f63b24f1c1b803a8b49c8","slug":"after-58-hours-of-rescue-operation-girl-body-taken-out-of-the-borewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से टुकड़ों में बाहर आया मासूम का शव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
58 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से टुकड़ों में बाहर आया मासूम का शव
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
लगभग 58 घंटे की जद्दोजहद के बाद रविवार सुबह पुलिस और बचाव दल ने बोरवेल में गिरी 18 महीने की मासूम के शव को बाहर निकाल लिया है। मामले को देख रहे सब इंस्पेक्टर एन श्रीधर रेड्डी ने बताया कि बच्ची के शरीर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बोरवेल को फ्लश करना पड़ा। जिस कारण बच्ची के शरीर के टुकटे बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को घरवालों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि तेलंगाना के विकाराबाद में 22 जून को अपनी बड़ी बहन के साथ खेलते हुए मासूम 245 फिट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। जिसके बाद से बचाव दल और पुलिस बच्ची को बचाने की कोशिश शुरू की। बचाव दल के साथ एनडीआरएफ की टीम, अग्निशमन विभाग और ओएनजीसी की टीम भी लगी हुई थी। बच्ची को बचाने के लिए उसे समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा था। साथ ही उसकी स्थिति पर सेंसिटिव कैमरों से नजर रखी जा रही थी।#Telangana: Mortal remains of 18-months-old girl, who fell into an open borewell in Vikarabad on June 22, found at 245 feet, earlier today. pic.twitter.com/WgZY5q0RIn
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
बचाव दल ने उसे बचाने के लिए बोरवेल के बगल में एक गड्ढ़ा खोदना शुरू किया, लेकिन पत्थरीली जमीन और बारिश के कारण बचाव कार्य में लगातार बाधाएं आ रही थी। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने बोरवेल के मालिक माल्ला रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की धारा- 336 के तहत केस दर्ज कर लिया है।