फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After 50 years of plane crash mountaineering expedition found body of soldier in Himachal Pradesh

पर्वतारोहियों को मिला 1968 विमान क्रैश में मारे गए सैनिक का शव

Sat, 21 Jul 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
After 50 years of plane crash mountaineering expedition found body of soldier in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में पर्वतारोहियों को एक विमान क्रैश में मारे गए सैनिक का शव मिला है। आज से 50 साल पहले भारतीय वायु सेना का वह विमान एएन-12 उत्तरकाशी में क्रैश हो गया था। उस वक्त विमान में 102 लोग सवार थे। विमान चंडीगढ़ से लेह के लिए उड़ान भर रहा था। वहां चल रहे पर्वतारोहण अभियान के दौरान कुछ पर्वतारोहियों को एक शव मिला।

विज्ञापन


जहां वह शव मिला है वहीं पर दुर्घटनाग्रस्त विमान के हिस्से भी मिले हैं। जिस दल को वह शव मिला है वह 1 जुलाई को चंद्रभाग-13 की साफ सफाई के लिए गया था। सैनिक का शव और मलबा ढाका ग्लेशियर बेस कैंप पर मिला जो समुद्र की सतह से 6,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन


चोटी पर चढ़ाई करने वाली टीम के एक सदस्य राजीव रावत का कहना है कि पहले तो उन्हें विमान के कुछ टुकड़े मिले। इसके कुछ ही दूरी पर एक सैनिक का शव भी मिला। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने विमान के मलबे और शव का फोटो खींचा और 16 जुलाई को आर्मी के हाई ऑल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल भेज दिया। जिसके बाद सेना के अधिकारियों ने उस इलाके में खोज अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह विमान सोवियत संघ में बना था। 102 लोगों में 98 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। विमान 7 फरवरी 1968 को लापता हो गया था। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से लेह के लिए उड़ान भरने के बाद खराब मौसम की सूचना मिलते ही पायलट ने वापस चंडीडढ़ जाने की योजना बनाई। रडार से गायब होने से पहले उस विमान का ठिकाना रोहतांग दर्रे के ऊपर बताया गया था।


गौतरलब है कि हादसे के 35 साल बाद भी साल 2003 में मनाली के एबीबी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियर एंड अलायड स्पोर्टस के पर्वतारोहियों को दक्षिण ढाका ग्लेशियर में विमान का कुछ मलबा मिला था। साथ में उन्हें विमान में सवार सैनिक बेली राम का शव भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed