फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after 5 nation trip of pm narendra modi he attended meeting

मोदी की चुस्ती-फुर्ती ने छुड़ाए अधिकारियों के पसीने

Sat, 11 Jun 2016 05:35 AM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Jun 2016 05:35 AM IST
विज्ञापन
after 5 nation trip of pm narendra modi he attended meeting
डेलीगेशन के अधिकारी ने कहा- नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री जिन्हें नहीं होता जेट लैग - फोटो : PTI

चौंसठ साल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुस्ती-फुर्ती ने  साथ काम करने वाले अधिकारियों के पसीने निकाल रखे हैं। अपने मैराथन पांच दिवसीय विदेश यात्रा के आखिरी पड़ाव मैक्सिको से 21 घंटे की लगातार यात्रा कर मोदी शुक्रवार सुबह 6.45 पर दिल्ली पहुंचे। नौ बजे वह अपने रोजाना मीटिंग के लिए हाजिर थे। उनके साथ गए  डेलीगेशन के एक अधिकारी ने थकान पर पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी शायद विश्व  के एक मात्र प्रधानमंत्री हैं जिन्हें जेट लैग नहीं होता।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक यह प्रधानमंत्री की ही राय थी कि अलग अलग टाइम जोन के पांच देशों की यात्रा के दौरान दिन में काम करेंगे और रात को सफर। तभी करीब 140 घंटे में अफगानिस्तान, कतर, स्वीटजरलैंड, अमेरिका और  मैक्सिको की करीब 33000 किलोमीटर की यात्रा संभव हो पाई। इस दौरान मोदी ने 45 से ज्यादा मीटिंग की और करीब 44 घंटे सफर में बिताए। ज्यादातर सफर रात में की  गई। अधिकारी ने बताया कि मोदी की जिद थी कि अमेरिका को छोड़ सभी देशों के साथ इंगेजमेंट दिन में  रखे जाएं ताकि रात में यात्रा कर समय की बचत हो सके। अधिकारी के मुताबिक स्वीटजरलैंड, अफगानिस्तान और मैक्सिको में तो डेलीगेशन के लोगों ने अपने सामान भी जहाज से नहीं उतारे।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान मोदी सबसे ज्यादा 48 घंटे का वक्त अमेरिका में बिताया जहां 16 आयोजन थे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात, यूएस  कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधन, अमेरिकी व्यवसाइयों से मुलाकात और थिंग टैंक के साथ बैठक शामिल है। सबसे छोटी यात्रा मैक्सिको की रही जहां मोदी ने एनएसजी पर अहम बातचीत की, वहां के राष्ट्रपति के साथ गाड़ी में जाकर भोजन किया और वापस अपने विमान में बैठ गए। अधिकारी ने बताया कि काम के प्रति  मोदी की अपनी अलग मानसिक संरचना है। उनके शारीरिक चुस्ती की  वजह शायद उनका सादा खानपान और रोज किया जाने वाला योगाभ्यास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed