फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghanistan Crisis UK foreign minister Dominic Raab travels to Qatar for safe passage talks

अफगानिस्तान संकट: कतर के अमीर से मिले यूके के विदेश मंत्री, लोगों की सुरक्षित निकासी पर की बात

Thu, 02 Sep 2021 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Sep 2021 09:12 PM IST
सार

अफगानिस्तान में हालात को लेकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने गुरुवार को दोहा में कतर के अमीर और अपने समकक्ष से मुलाकात की। इस दौरान अफगानिस्तान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Afghanistan Crisis UK foreign minister Dominic Raab travels to Qatar for safe passage talks
यूके के विदेश मंत्री डोमिनिक राब और उनके कतर के समकक्ष - फोटो : twitter.com/DominicRaab

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थनी और उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थनी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात और वहां से ब्रिटिश नागरिकों और अफगान समर्थकों को सुरक्षित निकालने को लकेर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


एक दिन पहले ही विदेश मंत्री डोमिनिक राब को अफगानिस्तान से ब्रिटेन की वापसी के फैसले को लेकर संसदीय विदेशी मांलों की समिति पर ब्रिटिश सांसदों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में ब्रिटेन के दूतावास को फिलहाल अस्थायी रूप से कतर में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह इस समय दोहा में संचालित हो रहा है। 
विज्ञापन


राब ने एक ट्वीट में कहा, कतर का क्षेत्रीय प्रभाव इसे अफगानिस्तान मामले को लेकर एक प्रमुख हिस्सेदार बनाता है। मैंने दोनों नेताओं से इस मुद्दे पर बात की कि अफगानिस्तार को किस तरह आतंकियों की पनाहगाह बनने से रोका जाए, वहां मानवीय हो रही मानवीय दुर्दशा को कैसे समाप्त किया जाए और कैसे सुनिश्चित करें कि तालिबान अपनी बातों पर कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल एयरपोर्ट खोलने के लिए तालिबान से बात कर रहा कतर
उधर, कतर के विदेश मंत्री ने कहा है कि हम काबुल एयरपोर्ट को जितना संभव हो उतना जल्दी फिर से खोलने के लिए तालिबान के साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। बता दें कि कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तालिबान का खौफ अफगानी लोगों में इस कदर भरा हुआ है कि वो कैसे भी बने, देश छोड़ देना चाहते हैं।
 

पाकिस्तान ने अस्थायी रूप से बंद की चमन बॉर्डर क्रॉसिंग

उधर, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ एक प्रमुख सीमा मार्ग चमन बॉर्डर क्रॉसिंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने यह कदम अफगानिस्तान छोड़कर आने वाले शरणार्थियों की बड़ी संख्या के भय के चलते लिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा में तोरखम शहर के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा व्यावसायिक सीमा बिंदु है। इससे पहले गुरुवार को ही दिन में यहां के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा था कि सुरक्षा कारणों के चलते चमन क्रॉसिंग को बंद किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed