फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   advisers of Rahul gandhi in Lok Sabha Election, who prepared structure of 72 thousand scheme

ये थे राहुल गांधी के सलाहकार-रणनीतिकार, 72 हजार रुपये की योजना का भी प्रारूप किया था तैयार

Fri, 24 May 2019 04:35 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 24 May 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
advisers of Rahul gandhi in Lok Sabha Election, who prepared structure of 72 thousand scheme
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम सबके सामने हैं। एग्जिट पोल ने जिस तरह एनडीए को बढ़त दी थी, भाजपा और एनडीए को उससे कहीं ज्यादा बहुमत प्राप्त हुआ है। विपक्ष के सभी दावे निराधार साबित हो गए। जनता ने न तो विपक्ष के मोदी सरकार के खिलाफ आरोपों का तरजीह दी और न ही किसी प्रलोभन को। 

विज्ञापन


इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से तो रिकॉर्ड जीते लेकिन अपनी पैतृक सीट अमेठी गंवा दी। राहुल ने नरेंद्र मोदी की 'चौकीदारी' पर सवाल उठाए वहीं, 72 हजार रुपये का दावा भी उन्हें जनता का आकर्षण नहीं दिला पाया। चुनाव की तैयारियों और प्रचार को लेकर राहुल ने सलाहकारों और रणनीतिकारों की टीम बनाई थी। आपको बताते हैं कि इस टीम में कौन था और किसने क्या भूमिका निभाई।
विज्ञापन

 

पी.चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस के घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन थे। इस काम में उनकी मदद राजीव गौड़ा ने की। गरीबों को 72 हजार साल की योजना का प्रारूप चिदंबरम ने ही तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद शर्मा

कांग्रेस के प्रचार टीम के चेयरमैन थे। पवन खेड़ा भी इस टीम में अहम भूमिका निभा रहे थे। पार्टी ने आकर्षक और अच्छे प्रचार तैयार किए लेकिन प्रचार अभियान की शुरूआत पहले चरण के मतदान से ठीक से हुई।

प्रवीन चक्रवर्ती

पार्टी के लिए आंकड़े जुटाने में अहम भूमिका निभाई। आंकड़ों की मदद से पार्टी क्या रणनीति अपनाए इसकी जानकारी मुहैया कराई।

इनके अलावा राहुल गांधी की कोर टीम में रणनीतिकार और अहम फैसलों में भूमिका निभाने वालों में अहमद पटेल, अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, गुलामनबी आाजाद, सैम पित्रोदा, रणदीप सुरजेवाला शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed