फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adverse impact of note ban on jobs

नोटबंदी से बेरोजगार हुए लोगों की कोई जानकारी नहीं सरकार के पास

Wed, 08 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Adverse impact of note ban on jobs

नोटबंदी के चलते बेरोजगार हुए लोगों से संबंधित कोई जानकारी सरकार के पास नहीं है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा सरकार के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है लिहाजा इस  प्रश्न का जवाब  नहीं दिया जा सकता। नोटबंदी के कारण बेरोजगार हुए लोगों का सवाल सांसद अहमद हसन ने उठाया था। मंत्री के सवाल से संतुष्ट न होने पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह और फिर सीपीआईएम सांसद सीताराम येचुरी ने भी इस सवाल पर सरकार को घेरा। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने मंत्री से पूछा कि नोटबंदी के असर विनिर्माण में कितना पड़ा है। उन्होने इंडिया मैन्यूफेक्चरिंग इंडस्ट्री के आंकड़ों का हवाला देते कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जबकि 30 से 35 फीसदी का नुकसान हुआ है। सरकार को बताना चाहिए कि वास्तविक प्रभाव क्या है। मंत्री ने कहा कि अगर मैन्यूफैक्चरिंग सूचकांक (पीएमआइ) के आंकड़े देखे जाएं तो जनवरी में उसमें उछाल आया है। दिग्विजय सिंह मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। 
विज्ञापन


सीताराम येचुरी ने कहा सरकार को बताना चाहिए कि विमुद्रीकरण के कारण कितने रोजगार का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रोजगार पर खराब प्रभाव पड़ा है। देश में अस्सी फीसदी रोजगार असंगठित क्षेत्र देता है और जीडीपी का 45 फीसदी हिस्सा इसी से प्रभावित होता है। आठ महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जहां इसका साफ प्रभाव दिखाई दे रहा है। मंत्री को सीधा जवाब देना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed