फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adverse climate events in India 80 percent farmers affected

Climate: भारत में प्रतिकूल जलवायु की घटनाओं से प्रभावित हुए 80 फीसदी किसान, कई फसलों की बुआई में देरी

Wed, 26 Jun 2024 12:10 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jun 2024 12:10 AM IST
सार

पिछले पांच वर्षों में प्रतिकूल जलवायु की घटनाओं के कारण भारत में 80 प्रतिशत किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई राज्यों में कई तरह की फसलों की बुआई में देरी आई है।

विज्ञापन
Adverse climate events in India 80 percent farmers affected
जलवायु परिवर्तन के कारण 80 फीसदी किसान प्रभावित - फोटो : ani

विस्तार

पिछले पांच वर्षों में प्रतिकूल जलवायु की घटनाओं के कारण भारत में 80 प्रतिशत किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई राज्यों में कई तरह की फसलों की बुआई में देरी आई है।

विज्ञापन


फोरम ऑफ एंटरप्राइजेज फॉर इक्विटेबल डेवलपमेंट (एफईईडी) की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई। 21 राज्यों में 6,615 किसानों पर आधारित इस सर्वेक्षण में डेवलपमेंट इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू) ने भी सहयोग दिया।रिपोर्ट में तापमान परिवर्तनशीलता के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है। निष्कर्षों से पता चलता है कि फसलों में नुकसान के 41 प्रतिशत मामलों का कारण सूखा, 32 प्रतिशत का अनियमित वर्षा और 24 प्रतिशत का मानसून का जल्दी वापस जाना या देर से आना रहा।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल लगभग 43 प्रतिशत किसानों की खड़ी फसल का कम से कम आधा हिस्सा खत्म हो गया। अत्यधिक बारिश से चावल, सब्जियां और दालें विशेष रूप से प्रभावित हुईं। इससे उत्तरी राज्यों में धान के खेत नये रोपे पौधों को विशेष नुकसान पहुंचा। इसके विपरीत, कम वर्षा से महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और प. बंगाल जैसे राज्यों में चावल, मक्का, कपास, सोयाबीन, मूंगफली और दालों जैसी विभिन्न फसलों की बुआई में देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed