फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Advanced Life Support Cardiac ambulance service Going to start

हार्टअटैक आने पर एक फोन कॉल पर पहुंचेगी एंबुलेंस

Sun, 25 Sep 2016 04:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 25 Sep 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
Advanced Life Support Cardiac  ambulance service Going to start
- फोटो : demo

हार्टअटैक या हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारी होने पर एक कॉल पर एंबुलेंस आपके घर आएगी। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर प्रदेश सरकार ‘एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट कार्डियक एंबुलेंस सेवा’ शुरू करने जा रही है। पहले चरण की बात करें तो प्रदेश के विभिन्न शहरों को 156 एंबुलेंस मिलेंगी। इसमें आगरा को भी शामिल किया गया। जिले में दो एंबुलेंस की तैनाती होगी। 

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने में ये सौगात आगरा को मिल जाए। फोन पर मिली सूचना पर एंबुलेंस मरीज के घर पहुंचेगी। मरीज को प्राथमिक ट्रीटमेंट देने के बाद एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जाएगा। 
विज्ञापन


वर्तमान में दुर्घटना, हृदय रोग समेत अन्य आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा उपयोग में लाई जा रही है। आगरा में इनकी संख्या 25 है। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि विशेष तौर से कार्डियक एंबुलेंस सेवा शुरू होने से हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस में ये होगी सुविधा
102 और 108 एंबुलेंस से ये एडवांस होगी। इसमें ईसीजी, कार्डियोलॉजी मानीटर, ब्लडप्रेशर मांपने का उपकरण, आक्सीजन, वेंटीलेटर भी होगा। इसके अलावा इमरजेंसी मेडिसिन टेक्नीशियन 24 घंटे मिलेगा। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा ने अब तक 1065 हृदय रोगियों को इमरजेंसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed