फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   adr report says that Criminal cases filed against on 25 per cent candidates in first phase of bengal election

विधानसभा चुनाव: बंगाल में पहले चरण के 25 फीसदी प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज

Sat, 20 Mar 2021 03:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 Mar 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
adr report says that Criminal cases filed against on 25 per cent candidates in first phase of bengal election
एडीआर - फोटो : Social media

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (एडीआर) के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हिस्सा ले रहे 191 प्रत्याशियों में से 48 (करीब 25 फीसदी) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 42 प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक 12 प्रत्याशियों के नाम पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं जिनमें से एक पर दुष्कर्म का आरोप है। इसी तरह आठ लोगों पर हत्या व 19 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला है।
विज्ञापन


वहीं शिक्षा के मामले में 96 प्रत्याशी कक्षा 5 से 12 तक ही पढ़े हैं, जबकि 92 उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त हैं। तीन प्रत्याशियों के पास डिप्लोमा है। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक 191 में से 19 यानी दस फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं 21 महिला उम्मीदवार पहले चरण में किस्मत आजमाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सीटें रेड अलर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक सात सीटों को रेड अलर्ट में रखा गया है। यह वह सीटें हैं जहां चुनाव लड़ रहे तीन या उससे अधिक प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed