फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report: 12 Ministers including CM Pema Khandu are carorepatis in Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में करोड़पति मंत्रियों की सरकार, 12 मंत्रियों में से किसी पर आपराधिक केस नहीं

Wed, 19 Jun 2019 06:56 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
ADR Report: 12 Ministers including CM Pema Khandu are carorepatis in Arunachal Pradesh
पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। 184 प्रत्याशी मैदान में थे। 23 मई को चुनाव के नतीजे सामने आए और 41 सीटों पर जीत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। सरकार गठन के बाद संस्था इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्रियों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया है। 

विज्ञापन


एडीआर के विश्लेषण के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 12 के 12 मंत्री करोड़पति हैं। मंत्रियों की औसत संपत्ति 27.33 करोड़ आंकी गई है। साल 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के बाद जो सरकार बनी थी, उसमें भी 10 के 10 मंत्री करोड़पति थे, हालांकि उनकी औसत संपत्ति 48.01 करोड़ थी। 
विज्ञापन


सीएम पेमा खांडू सबसे रईस, डिप्टी सीएम दूसरे नंबर पर 

मुख्यमंत्री पेमा खांडू 163 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। साल 2014 के बाद से पेमा खांडू की संपत्ति में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले चुनावों में उन्होंने कुल 129 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी, जबकि 2011 में उनकी संपत्ति 39 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम पेमा खांडू 163.50 करोड़ 1,63,50,58,142 रुपये
डिप्टी सीएम चावना मेन 64.70 करोड 64,70,52,762 रुपये  
ताबा तेदिर 49.98 करोड़ 49,98,48,254 रुपये  

किसी भी मंत्री पर आपराधिक मुकदमा नहीं

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से आठ मंत्री ग्रेजुएट हैं तो दो मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास हैं। इस बार के 12 से किसी भी मंत्री पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है, जबकि पिछली बार के 10 में से एक मंत्री पर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज था। एडीआर ने यह विश्लेषण मंत्रियों द्वारा चुनाव से पहले नामांकन के समय दिए गए शपथ पत्र के आधार पर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed