{"_id":"62081432177ee10ce06f06c4","slug":"adr-and-up-election-watch-report-in-second-phase-12-candidates-are-illiterate-114-studied-till-the-eighth-six-candidates-are-phd-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआर और यूपी इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट: दूसरे चरण में 12 उम्मीदवार अनपढ़, 114 आठवीं तक पढ़े, छह प्रत्याशी पीएचडी धारक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एडीआर और यूपी इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट: दूसरे चरण में 12 उम्मीदवार अनपढ़, 114 आठवीं तक पढ़े, छह प्रत्याशी पीएचडी धारक
Sun, 13 Feb 2022 01:40 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:40 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, 12 उम्मीदवार अनपढ़, 67 साक्षर, 12 पांचवीं पास, 35 आठवीं पास जबकि 58 दसवीं और 88 उम्मीदवार 12वीं पास हैं। 108 प्रत्याशी स्नातक, 89 स्नातक पेशेवर, 102 परास्नातक, 6 पीएचडी, 5 डिप्लोमा धारक हैं। दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख नहीं किया है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022 (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 55 सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए शनिवार शाम को प्रचार थम गया। इस चरण में खड़े उम्मीदवारों में से 114 आठवीं तक पढ़े हैं, जबकि 12 अनपढ़ हैं। इसका खुलासा उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 102 प्रत्याशी परास्नातक और छह पीएचडी धारक हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण में प्रदेश के अमरोहा, बरेली, बिजनौर, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शाहजहांपुर में चुनाव होंगे। इस चरण में 586 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रिपोर्ट में 584 उम्मीदवारों के हलफनामे की समीक्षा की गई है। दो प्रत्याशियों के हलफनामे का अध्ययन नहीं किया जा सका। रिपोर्ट के अनुसार, 12 उम्मीदवार अनपढ़, 67 साक्षर, 12 पांचवीं पास, 35 आठवीं पास जबकि 58 दसवीं और 88 उम्मीदवार 12वीं पास हैं। 108 प्रत्याशी स्नातक, 89 स्नातक पेशेवर, 102 परास्नातक, 6 पीएचडी, 5 डिप्लोमा धारक हैं। दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख नहीं किया है।
विज्ञापन
25 से 90 तक की उम्र के उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
रिपोर्ट के अनुसार, इस चरण में खड़े उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो 56 उम्मीदवार 25-30, 150 प्रत्याशी 31-40, 179 उम्मीदवार 41-50, 130 प्रत्याशी 51-60 और 62 उम्मीदवार 61-70 साल के बीच के हैं। वहीं, छह उम्मीदवारों की उम्र 71-80 और एक प्रत्याशी की उम्र 81-90 साल के बीच है।
विज्ञापन
88 फीसदी पुरुष, 12 फीसदी महिलाएं
इस चरण में 88.2 फीसदी यानी 515 उम्मीदवार पुरुष और 11.8 प्रतिशत यानी 69 उम्मीदवार महिलाएं हैं।