{"_id":"639856abe542d202af6eca94","slug":"admiral-r-hari-kumar-arrives-in-sri-lanka-on-a-four-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: एडमिरल हरि कुमार चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्रीलंका, द्विपक्षीय समुद्री संबंध होंगे मजबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: एडमिरल हरि कुमार चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्रीलंका, द्विपक्षीय समुद्री संबंध होंगे मजबूत
Tue, 13 Dec 2022 04:10 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:10 PM IST
सार
रक्षा मंत्रालय के प्रेस बयान के अनुसार एडमिरल आर हरि कुमार श्रीलंका के त्रिंकोमाली में नौसेना और समुद्री अकेडमी में कमीशनिंग परेड में चीफ गेस्ट के रुप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
एडमिरल हरि कुमार
- फोटो : twitter/@IndiainSL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार मंगलवार को अपनी चार दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। नेवी चीफ का भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने पर जोर रहेगा, ताकि समुद्री क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित की जा सके। एडमिरल हरि कुमार 16 दिसंबर तक श्रीलंका दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
चीफ गेस्ट के रुप में हुए हैं आमंत्रित
रक्षा मंत्रालय के प्रेस बयान के अनुसार एडमिरल आर हरि कुमार श्रीलंका के त्रिंकोमाली में नौसेना और समुद्री अकेडमी में कमीशनिंग परेड में चीफ गेस्ट के रुप में शामिल होंगे। वहां समीक्षा अधिकारी के रुप में उनका स्वागत किया जाएगा। अपनी यात्रा के दौरान एडमिरल श्रीलंका के रक्षा अधिकारियों के साथ रक्षा सहयोग पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
यात्रा दोनों देशों के बीच मौजूदा द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करेगी
भारतीय उच्चायोग ने कहा कि एडमिरल हरि कुमार श्रीलंका नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल निशांथा उलुगेटेन के निमंत्रण पर कोलंबो यात्रा पर पहुंचे हैं। बयान में कहा गया है कि एडमिरल कुमार की यात्रा दोनों पड़ोसियों के बीच मजबूत संबंधों और घनिष्ठ सहयोग दर्शाता है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मौजूदा द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की
बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान सामान्य सुरक्षा चिंता वाले क्षेत्रों और उस क्षेत्र में शांति सुनिश्चित की सके उस दिशा में पहल के लिए चर्चा की जाएगी। साथ ही कहा कि यह दौरा भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के अनुरूप दोनों देशों के बीच बढ़ते सौहार्द और दोस्ती का भी संकेत है। वहीं जब एडमिरल हरि श्रीलंका पहुंचे तो उनका स्वागत श्रीलंका नौसेना मुख्यालय में वाइस एडमिरल उलुगेटेन ने एडमिरल कुमार का स्वागत किया। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और दोनों नौसेना बलों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को याद किया।