फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   administrators will not older than 70 years said supreme court

BCCI में 70 साल से ज्यादा उम्र वाले नहीं बनेंगे पदाधिकारीः सुप्रीम कोर्ट

Tue, 24 Jan 2017 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
administrators will not older than 70 years said supreme court
बीसीसीआई में एडमिनिस्ट्रेटर्स अप्वॉइंट करने के मामले में फिलहाल कोई फैसला नहीं हो सका। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एमिकस क्यूरी की ओर से जो नाम दिए गए थे उनमें से ज्यादातर सदस्य 70 से अधिक उम्र के हैं।
विज्ञापन


एमिकस क्यूरी को कुल 9 नाम दिए गए। वहीं लोढ़ा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक 70 साल से अधिक उम्र के एडमिनिस्ट्रेटर्स नहीं होने चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने 27 जनवरी तक बंद लिफाफे में में नाम देने को कहा है। उधर बीसीसीआई में एडमिनिस्ट्रेटर्स अप्वॉइंट करने को लेकर केंद्र सरकार और बोर्ड विरोध ने विरोध किया है।
विज्ञापन


 मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बीसीसीआई में एडमिनिस्ट्रेटर्स अप्वॉइंट करने के मामले पर फैसला होना था। कोर्ट ने 27 जनवरी को ही 3 और नाम सजेस्ट करने को कहा है। ये तीन लोग अगले माह होने वाली आईसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई की ओर से शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिनिस्ट्रेटर्स को होगी पूरी पावर
सुप्रीम कोर्ट से साफ किया कि कोर्ट की ओर से अप्वॉइंट किए गए एडमिनिस्ट्रेटर्स का कार्यकाल अगले चुनाव तक ही होगा एडमिनिस्ट्रेटर्स  के तौर पर कितने और कौन लोग हो सकते हैं इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कोर्ट के मुताबिक एडमिनिस्ट्रेटर्स को बोर्ड चलाने के लिए पूरी पावर होगी।

अटॉर्नी जनरल ने किया विरोध

administrators will not older than 70 years said supreme court
उधर इस केस में रेलवे, सर्विसेज और यूनिवर्सिटीज यूनियंस की तरफ से पेश हुए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं, एमिकस क्यूरी के सुझाए नामों पर अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने विरोध किया।

उन्होंने मांग की कि एडमिनिस्ट्रेटर्स के नाम पर फैसला दो हफ्ते के लिए टाला जाए। रोहतगी ने अपनी दलील में कहा, "सुप्रीम कोर्ट के 2016 को लोढ़ा पैनल की सिफारिशों पर दिए आदेश से भेारत की दुनिया में क्रिकेट सुपरपावर के रूप में बनी इमेज बुरी तरह खराब हुई है।" इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उनसे सवाल किया, "हमने जब जुलाई में ऑर्डर पास किया था, तब आप कहां थे?"

अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के को गंवानी पड़ी कुर्सी

administrators will not older than 70 years said supreme court
गौतलब है कि लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू न करने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने बीते 2 जनवरी को बीसीसीआई प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर और सेक्रेटरी अजय शिर्के को पद से हटाया।

बीते 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में  हुई सुनवाई में एमिकस क्यूरी ने बीसीसीआई एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए कुल 9 नाम बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपे।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया था कि एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के नाम क्यों दिए गए।

केंद्र सरकार भी कूदी विवाद में

administrators will not older than 70 years said supreme court
बता दें कि बीसीसीआई और लोढ़ा समिति के बीच चल रहे विवाद में केंद्र सरकार ने भी दखल दिया। मामले में एटर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया कि कोर्ट अपने फैसले पर पुन: विचार करे। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बोर्ड के टॉप अधिकारियों को पद से हटाया था। 

2 जनवरी को अनुराग ठाकुर और अजय शिर्के को पद से हटाने के बाद गोपाल सुब्रह्मणयम और अनिल दीवान से बीसीसीआई अधिकारियों के नए नामों के लिए सुझाव मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed