{"_id":"58cea2764f1c1be5431a15ad","slug":"adityanath-is-new-member-of-unmarried-chief-minister-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अविवाहित मुख्यमंत्री’ क्लब में शामिल हुए यूपी के CM योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘अविवाहित मुख्यमंत्री’ क्लब में शामिल हुए यूपी के CM योगी आदित्यनाथ
amarujala.com, presented By: मोहित
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में अविवाहित मुख्यमंत्रियों के क्लब में एक और सदस्य की एंट्री हो गई है। संन्यासी से राजनेता बने महंत आदित्यनाथ (44) ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (62), असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (54), ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (70) की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। कट्टर हिंदूवादी छवि वाले आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य के दूसरे अविवाहित मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले मायावती (61) भी यह दायित्व संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
फिलहाल नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (62) को छोड़कर शेष सभी अविवाहित मुख्यमंत्री भाजपा से हैं। देश के कुछ और अविवाहित नेताओं की बात करें तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (46) ने भी अभी तक शादी नहीं की है।
विज्ञापन
भाजपा की एक और फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय मंत्री उमा भारती (57) भी अविवाहित हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी अविवाहित हैं। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी शादी नहीं की। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आजीवन सांसारिक बंधन से दूर रहे।
विज्ञापन