फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adityanath inform VK Singh about Indians in Congo

कांगो से भारतीयों को छुड़ाने कोशिशें तेज, महंत आदित्यनाथ ने वीके सिंह को दी जानकारी

Sun, 25 Sep 2016 04:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
 Adityanath inform VK Singh about Indians in Congo
- फोटो : facebook
रोजगार के लिए अफ्रीकी देश कांगो गए 42 लोगों को बंधक बनाकर कार्य कराया जा रहा है। बंधकों को छुड़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में महंत आदित्यनाथ ने विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को पूरे प्रकरण से साक्ष्य के साथ अवगत कराया है। विदेश मंत्रालय रिहाई के लिए कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि चौरीचौरा क्षेत्र के 42 लोग एजेंट के माध्यम से कांगो गए हैं। चौरीचौरा के ओमप्रकाश यादव ने नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 65 हजार रुपये लिया था। उसने सभी लोगों को वहां की फोंडेको नामक फर्म के हवाले कर दिया। सभी फर्म में कार्य करने लगे। आठ माह से इन्हें वेतन नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


वेतन के लिए जब भी कहते, उनकी बातों को अनसुनी कर दी जाती। इतना ही नहीं फर्म ने उनका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। विवश होकर लोगों ने घरवालों को पूरी बात बताई और एक वीडियो भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आदित्यनाथ ने फोन पूरी जानकारी विदेश राज्य मंत्री को दी

 Adityanath inform VK Singh about Indians in Congo
पीड़ित परिवार के सदस्य कुछ लोगों को लेकर शुक्रवार को महंत आदित्यनाथ से मिले थे। अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए कांगो में फंसे लोगों को रिहा कराने की सिफारिश की। महंत ने विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह से फोन पर बात कर पूरी जानकारी दी। 

महंत आदित्यनाथ शनिवार को कांगो से भेजे गए वीडियो के अलावा फर्म का पूरा डिटेल लेकर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने साक्ष्यों को वीके सिंह के पास भेजवाने के साथ पूरी जानकारी दी। महंत आदित्यनाथ ने फोन पर बताया कि पूरी जानकारी विदेश राज्य मंत्री को दे दी गई है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। उम्मीद है बंधक जल्द रिहा हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed