फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adityanath Attacks on Anupam Kher After Telegraph National Debate Remark

आदित्यनाथ ने अनुपम खेर को दिया जवाब, बताया खलनायक

Mon, 30 May 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
Adityanath Attacks on Anupam Kher After Telegraph National Debate Remark
आदित्यनाथ गोरखपुर से बीजेपी के सांसद हैं, जबकि अनुपम खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम‌र्थक।

भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे रील लाइफ में ही नहीं रियल लाइफ में भी खलनायक हैं। खलनायक का किरदार कैसा होता है, इस बारे में बताने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों की बातों का जवाब देना वह मुनासिब नहीं समझते। भाजपा सांसद ने ये बातें फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के उस बयान पर कहीं, जिसमें उन्होंने महंत आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को गिरफ्तार कर जेल में डालने के साथ ही पार्टी से निकालने को कहा था। 

विज्ञापन


शनिवार को कोलकाता में आयोजित टेलिग्राफ नेशनल डिबेट में अनुपम खेर सहिष्णुता के मुद्दे पर मोदी सरकार का बचाव करने के साथ उन सभी को आड़े हाथों लिया, जो देश में असहिष्णुता की बात करते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल बिसाड़ा में गोमांस रखने के आशंका में वर्षीय मुसलमान अखलाक को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा डाला था, जिसके बाद मुल्क में असहिष्‍णुता मसले पर बहस तेज हो गई। हालांकि अनुपम खेर हमेशा ही कहते रहे कि मुल्क में असहिष्‍णुता नहीं है। 
विज्ञापन


खेर ने कहा था कि देश में असहिष्णुता नाम की कोई चीज नहीं है। इस पर वही लोग बात कर रहे हैं, जो 20 बॉडीगार्ड लेकर चलते हैं और शैंपेन का गिलास लेकर पांच सितारा होटलों में बैठते हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ, साध्वी प्राची और दिग्विजय सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि हर पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं, जो बकवास करते रहते हैं। इन्हें अंदर कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘टॉलरेंस इज द न्यू इनटॉलरेंस’ कार्यक्रम में बोल रहे थे अनुपम खेर

Adityanath Attacks on Anupam Kher After Telegraph National Debate Remark
टेलिग्राफ नेशनल डिबेट में अनुपम खेर, काजोल और सुहेल सेठ। - फोटो : टेलिग्राफ डॉट कॉम से
टेलीग्राफ द्वारा आयोजित ‘टॉलरेंस इज द न्यू इनटॉलरेंस’ कार्यक्रम में अनुपम खेर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अशोक गांगुली पर भी बरसे थे। 

जस्टिस गांगुली ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी देने के फैसले को गलत बताया था, जिस पर खेर ने जवाब देते हुए कहा, 'एक जज होते हुए भी आप शीर्ष अदालत के निर्णय को गलत कह रहे हैं। यह दुखद है कि आप जेएनयू की घटना की वकालत कर रहे हैं। असहिष्णुता तो वह थी, जब कुछ साल पहले आपके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मीडिया आपके पीछे पड़ गई थी।’ 

गांगुली पर उनकी एक इंटर्न ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। खेर का इशारा इसी ओर था। खेर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा सहिष्णु कांग्रेस है। वे लोग एक ऐसे शख्स को सहन कर रहे हैं, जो खुद को प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट करने में लगा है और वे आपस में कह भी नहीं सकते कि कहां फंस गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed