{"_id":"5f4940cf8ebc3e3ce91526d2","slug":"aditya-thackeray-removed-the-post-of-environment-minister-from-twitter-profile-has-been-the-target-since-sushant-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य ठाकरे ने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया पर्यावरण मंत्री का पद, सुशांत की मौत के बाद से हैं निशाने पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आदित्य ठाकरे ने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया पर्यावरण मंत्री का पद, सुशांत की मौत के बाद से हैं निशाने पर
Fri, 28 Aug 2020 11:07 PM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुपुत्र और राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से मंत्री पदनाम हटा दिया है। सुशांत सिंह की मौत मामले में उनकी मंगेतर रिया चक्रवर्ती के सीबीआई की पूछताछ शुरू होने के तुरंत बाद ट्विटर प्रोफाइल को एडिट करने से राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। अटकलें यह भी है कि आदित्य ठाकरे महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन व पर्यावरण मंत्री हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से आदित्य के संबंधों की खूब चर्चा है। हालांकि रिया ने आदित्य ठाकरे से किसी तरह के संबंध होने से साफ इंकार किया है। रिया ने यहां तक कहा है कि वह आदित्य ठाकरे को नहीं जानती हैं। लेकिन अटकलें हैं कि थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्वयं आदित्य ठाकरे ने ट्विटर प्रोफाइल को एडिट कर अटकलों को हवा दे दी है। आदित्य के वर्तमान ट्विटर एकाउंट में युवा सेना अध्यक्ष, मुंबई जिला फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष बताया गया है। इससे पहले जब श्रीराम जन्मभूमि को लेकर मुंबई में होर्डिंग लगाए गए थे तब भी आदित्य ठाकरे की तस्वीर होर्डिंग से गायब थी। लेकिन उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे में आदित्य उनके साथ थे।
विज्ञापन
आदित्य पर परोक्ष हमलावर रही है भाजपा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही भाजपा के नेता परोक्ष रूप से आदित्य ठाकरे पर हमलावर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने सुशांत सिंह के मौत मामले में शिवसेना के युवा नेता का हाथ होने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशिष शेलार ने पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा था कि मुंबई में नाईट लाईफ संस्कृति का समर्थन करने वाले ड्रग, पब एंड पार्टी गैंग ने सुशांत की जान ली। उन्होंने सवाल किया था कि इस ड्रग, पब एंड पार्टी के सदस्य कौन हैं और उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है। मुंबई पुलिस की जांच की दिशा को किसके इशारे पर बदला गया। इसका खुलासा होने पर ही सत्य सामने आ सकेगा और सुशांत को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
भाजपा ने कभी आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया- फडणवीस
इस बीच शुक्रवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के किसी नेता ने सुशांत सिंह मौत मामले मे कभी आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि इतने दिनों में जो खुलासा नहीं हो सका वह अब सीबीआई की जांच में सामने आ जाएगा।