Hindi News
›
India News
›
Aditya L1 successfully changed orbit for the fifth Time spacecraft moved towards L1 point
{"_id":"6508c067f32f0ef70700cfc4","slug":"aditya-l1-successfully-changed-orbit-for-the-fifth-time-spacecraft-moved-towards-l1-point-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aditya-L1: आदित्य-एल1 ने पांचवीं और आखिरी बार सफलतापूर्वक बदली कक्षा, एल1 प्वाइंट की ओर बढ़ा स्पेसक्राफ्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aditya-L1: आदित्य-एल1 ने पांचवीं और आखिरी बार सफलतापूर्वक बदली कक्षा, एल1 प्वाइंट की ओर बढ़ा स्पेसक्राफ्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:55 AM IST
आदित्य-एल1 ने चौथी बार 15 सितंबर को सफलतापूर्वक कक्षा में बदलाव किया था। थ्रस्टर फायर के कुछ समय बाद ही इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। वहीं, इसरो ने 10 सितंबर को रात करीब 2.30 बजे तीसरी बार आदित्य L1 स्पेसक्रॉफ्ट की कक्षा बदली थी।
भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 ने पांचवीं बार कक्षा बदलने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने ट्वीट कर बताया कि आदित्य-एल1 अब सूर्य और पृथ्वी के बीच एल1 प्वाइंट की ओर बढ़ गया है।
आज से सूर्य की ओर बढ़ेगा आदित्य
इसरो ने 15 सितंबर को बताया था कि आदित्य एल1 प्रक्षेपण के बाद से ही मिशन की पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में बंध कर परिक्रमा कर रहा है। इसकी परिक्रमा परिधि चार बार बढ़ाई गई, पांचवीं बार में मार्ग परिवर्तित कर इसे किसी गोफन की तरह सूर्य की ओर रवाना किया जाना है। इसे 'स्लिंग शॉट मनूवर' कहते हैं।
पहले चार बार हो चुका है अर्थ-बाउंड फायर
इससे पहले, आदित्य-एल1 ने चौथी बार 15 सितंबर को सफलतापूर्वक कक्षा में बदलाव किया था। थ्रस्टर फायर के कुछ समय बाद ही इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। वहीं, इसरो ने 10 सितंबर को रात करीब 2.30 बजे तीसरी बार आदित्य L1 स्पेसक्रॉफ्ट की कक्षा बदली थी। तब इसे पृथ्वी से 296 किमी x 71,767 किमी की कक्षा में भेजा गया था। तीन सितंबर को आदित्य एल1 ने पहली बार सफलतापूर्वक कक्षा बदली थी। इसरो ने सुबह करीब 11.45 बजे बताया था कि आदित्य एल-1 की अर्थ बाउंड फायर किया था, जिसकी मदद से आदित्य एल1 ने कक्षा बदली। वहीं, इसरो ने दूसरी बार पांच सितंबर को अपनी कक्षा बदली थी। इसरो ने ट्वीट कर इसकी भी जानकारी दी थी। वहीं, कक्षा बदलने का चौथा अभ्यास 15 सितंबर को लगभग 02:00 बजे निर्धारित किया गया है। इसरो के अनुसार, आदित्य-एल1 16 दिन पृथ्वी की कक्षा में बिताएगा। इस दौरान पांच बार आदित्य-एल1 की कक्षा बदलने के लिए अर्थ बाउंड फायर किया जाएगा।
डाटा से होगा यह फायदा
यह कण हमें सौर मंडल के अंतरिक्ष में सौर तूफानों और वहां के मौसम की घटनाओं के उत्पत्ति, गति और उनके विभिन्न दिशाओं में अलग-अलग वेग से बढ़ने की वजह समझने में मदद कर सकते हैं। स्टेप्स द्वारा मापे गए आंकड़े पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में विभिन्न कणों व आवेशित कणों के व्यवहार को समझने में भी मदद करेंगे।
इसी महीने हुई थी लॉन्चिंग
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने दो सितंबर को भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग की थी। इसरो ने पीएसएलवी सी57 लॉन्च व्हीकल से आदित्य एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से हुई थी। यह मिशन भी चंद्रयान-3 की तरह पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और फिर यह तेजी से सूरज की दिशा में उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा आदित्य-एल1
जानकारी के अनुसार, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल-1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए बनाया गया है। एल-1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।
तारों के अध्ययन में सबसे ज्यादा मदद करेगा
इसरो के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे करीब मौजूद तारा है। यह तारों के अध्ययन में हमारी सबसे ज्यादा मदद कर सकता है। इससे मिली जानकारियां दूसरे तारों, हमारी आकाश गंगा और खगोल विज्ञान के कई रहस्य और नियम समझने में मदद करेंगी। हमारी पृथ्वी से सूर्य करीब 15 करोड़ किमी दूर है। आदित्य एल1 वैसे तो इस दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय कर रहा है, लेकिन इतनी सी दूरी तय करके भी यह सूर्य के बारे में हमें ऐसी कई जानकारियां देगा, जो पृथ्वी से पता करना संभव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।