{"_id":"5def411f8ebc3e87a25b4241","slug":"adhir-ranjan-asked-question-on-normalcy-in-kashmir-shah-says-cannot-make-congress-condition-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह बोले- कश्मीर में सबकुछ सामान्य, लेकिन मैं कांग्रेस की स्थिति सामान्य नहीं कर सकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शाह बोले- कश्मीर में सबकुछ सामान्य, लेकिन मैं कांग्रेस की स्थिति सामान्य नहीं कर सकता
Tue, 10 Dec 2019 12:34 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : ANI
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ने का निर्णय स्थानीय प्रशासन की ओर से लिया जाएगा तथा वहां के मामले में केंद्र सरकार दखल नहीं देगी। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के पूरक प्रश्न का उन्होंने उत्तर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति सामान्य है, लेकिन वह कांग्रेस की स्थिति सामान्य नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे थे कि 370 हटाने पर रक्तपात हो जाएगा, लेकिन वहां एक गोली भी नहीं चली। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
शाह ने कहा, 'वहां 99.5 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में बैठे लेकिन अधीर रंजन ने इसे सामान्य नहीं माना। श्रीनगर में सात लाख लोगों ने ओपीडी सेवाओं के लिए आवेदन किया। कर्फ्यू, धारा 144 को पूरी तरह से हटाया जा चुका है। लेकिन अधीर के लिए सामान्य स्थिति का मापदंड राजनीतिक गतिविधि है। स्थानीय निकाय चुनावों के बारे में क्या कहेंगे?'
विज्ञापन
Amit Shah:We don't want to keep them even a day extra in jail,when administration thinks its right time,political leaders will be released.Farooq Abdullah's father was kept in jail for 11 years by Congress,we dont want to follow them,as soon as admin decides,they will be released pic.twitter.com/PTKePOEn7x
— ANI (@ANI) December 10, 2019
उन्होंने कहा कि जब स्थानीय प्रशासन को लगेगा कि नेताओं को रिहा करने का उचित समय है तो इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। केंद्र किसी तरह का दखल नहीं देगा। गृह मंत्री ने कहा, 'हम उन्हें एक दिन भी जेल में एक दिन अतिरिक्त भी नहीं रखना चाहते। जब प्रशासन को लगेगा की सही समय है तो राजनीतिक नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा। फारूक अब्दुल्ला के पिता को कांग्रेस ने 11 साल जेल में रखा था। हम उनका अनुसरण नहीं करना चाहते। जैसे ही प्रशासन निर्णय लेगा उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।'
दरअसल, चौधरी ने सवाल किया था कि जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेताओं को कब रिहा किया जाएगा तथा क्या वहां राजनीति गतिविधि बहाल है? इससे पहले गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को लेकर गलत प्रचार कर रहा है, लेकिन सरकार वहां स्थिति सामान्य बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है।