फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   addressing muslim youths owaisi says padmaavat is manhoos and do not waste time on it

ओवैसी ने फिल्म पद्मावत को बताया 'मनहूस', कहा- देखकर दो घंटे न करें बर्बाद

Fri, 19 Jan 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
addressing muslim youths owaisi says padmaavat is manhoos and do not waste time on it
असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पद्मावत  फिल्म को मनहूस और गलीच बताया है। ओवैसी का मानना है कि पद्मावत एक बकवास फिल्म है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील करता हुए कहा है कि वे इसे देखकर अपना समय खराब न करें। ओवैसी ने कहा कि युवा अपना पैसा इस फिल्म पर खर्च करके बर्बाद न करें।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक एक कार्यक्रम के संबोधन के दौरान ओवैसी ने कहा, 'पद्मावत मनहूस और बुरी फिल्म है, इस न देखें, क्योंकि अल्लाह ने इस दो घंटे की फिल्म को देखने के लिए नहीं बनाया है। अल्लाह ने तुम्हें जीवन में कुछ अच्छी चीजें करने के लिए बनाया है, जो कि सदियों तक याद की जाए।'
विज्ञापन


दरअसल, ओवैसी ने तीन तलाक पर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर भड़ास निकाली है। ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार बकवास फिल्म पर बहस के लिए 12 सदस्यों का पैनल बनाया जा सकता है, लेकिन पीएम के पास तीन तलाक पर विचार करने का समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने मुसलमानों को राजपूतों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे अपनी संस्कृति के लिए एक साथ खड़े हैं, लेकिन मुस्लिम तीन तलाक पर दो धड़ों में बंट गए हैं। राजूपत एक साथ खड़े हैं और वे फिल्म को स्क्रीनिंग न होने की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारे मामलों में मुस्लिमों में एकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed