फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Additional payments being approved for MGNREGA, no shortage of funds: Union minister Giriraj Singh

MGNREGA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- मनरेगा के लिए अतिरिक्त धन को दी जा रही मंजूरी, पैसे की कमी नहीं

Sat, 21 Oct 2023 05:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

MGNREGA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मनरेगा एक मांग आधारित योजना है, यह हर कोई जानता है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसके लिए अतिरिक्त धन मंजूर किया है। 

विज्ञापन
Additional payments being approved for MGNREGA, no shortage of funds: Union minister Giriraj Singh
गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मनरेगा के लिए पर्याप्त धन न दिए जाने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त आवंटन मंजूर किया जाएगा और वित्त मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि इसमें कोई कमी नहीं होगी। 

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में मंत्री ने पश्चिम बंगाल में इसके (महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र कोई जांच करेगा, गिरिराज सिंह ने 'हां' में जवाब दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि किस तरह की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मनरेगा एक मांग आधारित योजना है, यह हर कोई जानता है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसके लिए अतिरिक्त धन मंजूर किया है।' वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि मनरेगा के लिए 28 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मंजूर की गई है, जिसे अगले संसद सत्र में मंजूरी दे दी जाएगी। 2023-23 के बजट में मनरेगा के लिए आवंटन 60 हजार करोड़ रुपये था।

विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर इस ग्रामीण रोजगार योजना को लेकर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, '(कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन) खरगे और अन्य विपक्षी नेता भ्रम पैदा करते हैं। सच्चाई यह है कि पिछले नौ वर्षों के दौरान 2,644 करोड़ व्यक्ति दिवस का काम सृजित किया गया है और केंद्र के हिस्से के रूप में 6.63 लाख करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं, जो यूपीए शासन के दौरान किए गए आवंटन का तीन गुना है।'

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मनरेगा के तहत यूपीए सरकार के दौरान 48 फीसदी महिला श्रमिक थीं। अब यह बढ़कर 55 फीसदी हो गई हैं। हाल ही में मनरेगा सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, 'कुछ लोगों की मौत हुई होगी, इसलिए उनके जॉब कार्ड हटा दिए गए, लेकिन हर किसी की मौत नहीं हो सकती है।' उन्होंने कहा कि विभाग को नाम हटाए जाने के कारणों का पता लगाने का निर्देश दिया गया है।

संसद में एक सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में मनरेगा सूची से 5.18 करोड़ से अधिक श्रमिकों को हटा दिया गया था। 2021-22 में 1.49 करोड़ से अधिक श्रमिकों को मनरेगा सूची से हटा दिया गया था।

आंध्र प्रदेश (78 लाख से अधिक), बिहार (76 लाख से अधिक), ओडिशा (77 लाख से अधिक), उत्तर प्रदेश (62 लाख से अधिक) और पश्चिम बंगाल (83 लाख से अधिक) जैसे राज्यों में श्रमिकों के नाम हटाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के लिए लंबित भुगतान के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में इस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। गिरीराज सिंह ने आरोप लगाया, 'लूट चल रही है। मनरेगा के काम के नाम पर वे लिखेंगे कि बांध बनाया गया है। जब इसका निरीक्षण किया जाता है, तो वे कहते हैं कि यह बाढ़ में बह गया था।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed