फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adar Poonawala,CEO,Serum Institute,on HPV vaccine launch

सर्वाइकल कैंसर से जंग: स्वास्थ्य मंत्री से मिले अदार पूनावाला, एचपीवी वैक्सीन की कीमत-उत्पादन पर दिया जवाब

Wed, 25 Jan 2023 03:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Jan 2023 03:57 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की भारत में निर्मित पहली HPV वैक्सीन को लॉन्च किया था। इस स्वदेशी वैक्सीन के जरिए लोग सर्वाइकल कैंसर से बच सकेंगे।

विज्ञापन
Adar Poonawala,CEO,Serum Institute,on HPV vaccine launch
अदार पूनावाला - फोटो : Social Media

विस्तार

देश को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ मिली पहली स्वदेशी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस वैक्सीन (HPV वैक्सीन) पर चर्चा करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह प्रेस से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी देने आया था। हम सरकार के कार्यक्रम के शुरू होने का इंतजार करेंगे। इस साल क्षमता बहुत कम है लेकिन हम अगले साल पूरे देश की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए बड़ी क्षमता का निर्माण करेंगे। 

विज्ञापन


पूनावाला ने वैक्सीन की मूल्य का नहीं किया खुलासा
पूनावाला ने कहा कि हम इस वर्ष धीरे-धीरे इसे सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से लागू करेंगे। मैं अभी मूल्य निर्धारण पर टिप्पणी नहीं कर सकता। हम निविदा प्रक्रिया का इंतजार करेंगे और सरकार के प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसी ही सारी प्रक्रिया पूरी होगी वैसे ही मूल्य का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की थी लॉन्चिंग
बता दें कि सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन HPV को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस( 24 जनवरी) को की गई थी। इस दौरान कंपनी के  सीईओ अदार पूनावाला भी मौजूद रहे। बता दें कि इस वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाइकल कैंसर का कारण
सर्वाइकल कैंसर, ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के विभिन्न वैरिएंट्स के कारण होता है। एचपीवी वायरस एक यौन संचारित वायरस है। कई यौन साथी होने से इस प्रकार के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण भी सर्वाइकल कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा दो महिलाएं धूम्रपान करती हैं और इम्यूनोसप्रेसिव दवाओं का अधिक सेवन करती हैं, उन्हें भी सर्वाइकल कैंसर का जोखिम हो सकता है।

भारत में सर्वाइकल कैंसर के आंकड़े
वर्तमान रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल लगभग 1.25 लाख महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की पहचान होती है। भारत में इस बीमारी से 75 हजार से अधिक की मृत्यु दर्ज की गई, जो कि दुनिया भर में सर्वाइकल कैंसर के मामलों का 70 फीसदी है। ग्लोबोकैन की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में वैश्विक स्तर पर सर्वाइकल कैंसर के 604,100 नए मामलों का पता चला। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए भारत में पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च हुई है। विशेषज्ञों का दावा है कि इस वैक्सीन से कैंसर के गंभीर खतरे और मृत्युदर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
एक अध्ययन के मुताबिक, अधिकांश लोगों को कभी न कभी एचपीवी का संक्रमण होता है, हालांकि उन्हें इसका एहसास नहीं होता क्योंकि संक्रमित का शरीर, संक्रमण से मुकाबला करके उसे खत्म कर देता है। इस कैंसर की शुरुआती स्थिति में लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन कैंसर की स्थिति गंभीर होने पर यह लक्षण महसूस होते हैं।

  • पीरियड्स के बाद ब्लीडिंग
  • संभोग के बाद खून बहना।
  • रजोनिवृत्ति के बाद भी होने वाली ब्लीडिंग।
  • तेज गंध के साथ योनि से स्राव होना।
  • पेडू में दर्द बना रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed