{"_id":"6a49e7a645370b37a404725e","slug":"adani-group-announces-2000-bed-hospital-in-new-town-with-free-care-for-poor-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Group Hospital: पश्चिम बंगाल में अदाणी समूह बनाएगा 2000 बेड का अस्पताल, गरीब मरीजों के लिए क्या?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Adani Group Hospital: पश्चिम बंगाल में अदाणी समूह बनाएगा 2000 बेड का अस्पताल, गरीब मरीजों के लिए क्या?
Sun, 05 Jul 2026 10:42 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:42 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल सरकार ने दावा किया है कि अडाणी समूह न्यू टाउन में 2000 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाएगा। इसमें 1000 बेड गरीब मरीजों के लिए मुफ्त होंगे, जबकि बाकी व्यावसायिक सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इस घोषणा से राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद बढ़ी है। लेकिन यह अस्पताल कब बनेगा, इसमें कितना निवेश होगा और लोगों को इसका फायदा कब से मिलने लगेगा? आइए, इन्हीं सवालों के जवाबों को विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
गौतम अदाणी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है। सरकार के मुताबिक, अदाणी समूह न्यू टाउन में 2000 बेड का आधुनिक अस्पताल स्थापित करेगा। इस अस्पताल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें आधे यानी 1000 बेड गरीब मरीजों के लिए मुफ्त इलाज के लिए आरक्षित रहेंगे। सरकार का कहना है कि इससे राज्य के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और कारोबारियों के साथ बातचीत के दौरान इस परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह ने सरकार को लिखित रूप से 2000 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाने की प्रतिबद्धता दी है। उनके अनुसार, अस्पताल के 1000 बेड आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त इलाज के लिए रखे जाएंगे, जबकि बाकी 1000 बेड व्यावसायिक संचालन के तहत इस्तेमाल होंगे। सरकार का मानना है कि इससे गरीब और सामान्य दोनों वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

क्या होगा इस अस्पताल की सबसे बड़ी खासियत?
सरकार के अनुसार, यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें गरीब मरीजों के लिए 1,000 बेड पूरी तरह आरक्षित रहेंगे, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी जरूरतमंद को इलाज से वंचित न होना पड़े। वहीं, दूसरे 1,000 बेड सामान्य और व्यावसायिक चिकित्सा सेवाओं के लिए होंगे। इस मॉडल के जरिए अस्पताल में सामाजिक सेवा और व्यावसायिक संचालन दोनों को साथ लेकर चलने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन