फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actress Namita's allegation - sought proof of being a Hindu in Meenakshi temple

तमिलनाडु: अभिनेत्री नमिता का आरोप- मीनाक्षी मंदिर में हिंदू होने का मांगा गया सबूत, दर्शन करने से रोका गया

Tue, 27 Aug 2024 05:51 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Aug 2024 05:51 AM IST
सार

अभिनेत्री नमिता ने आरोप लगाया कि उनसे मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में हिंदू होने का सबूत मांगा गया और साथ ही दर्शन करने से भी रोक दिया। हालांकि मंदिर प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
 

विज्ञापन
Actress Namita's allegation - sought proof of being a Hindu in Meenakshi temple
मीनाक्षी मंदिर - फोटो : ANI

विस्तार

 अभिनेत्री नमिता ने आरोप लगाया कि प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दर्शन करने से रोका गया और उनसे हिंदू होने का सबूत मांगा गया। उन्होंने मंदिर अधिकारियों के कथित अशिष्ट व्यवहार पर निराशा जताई। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी सदस्य अभिनेत्री नमिता ने सोमवार को आरोप लगाया कि मंदिर के एक अधिकारी ने उन्हें दर्शन करने से रोका और हिंदू होने का सबूत मांगा। अधिकारी ने मुझसे यह साबित करने के लिए प्रमाणपत्र मांगा कि मैं हिंदू हूं और साथ ही मेरा जाति प्रमाणपत्र भी मांगा। देश में मैंने कई मंदिरों में दर्शन किया लेकिन उनमें मुझे ऐसी यातना नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि मैं हिंदू परिवार में जन्मी हूं और मेरा विवाह तिरुपति में हुआ था तथा मेरे बेटे का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर है। एक अधिकारी ने मुझसे अशिष्टता और अहंकार से बात की। मेरी जाति और मेरे विश्वास को साबित करने के लिए प्रमाणपत्र की मांग की।
विज्ञापन


मंदिर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपों से इन्कार किया और कहा कि उन्होंने नकाब पहने हुए नमिता और उनके पति को रोका तथा पूछा कि क्या वे हिंदू हैं और मंदिर की परंपरा के बारे में बताया। उनसे स्पष्टीकरण मिलने के बाद, उनके माथे पर कुमकुम लगाया गया और उन्हें देवी मीनाक्षी के दर्शन के लिए मंदिर के अंदर ले जाया गया। जब इस बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने कहा कि मुझे अपनी आस्था स्पष्ट करने और माथे पर कुमकुम लगाने के बाद ही दर्शन की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मदुरई की मेरी यात्रा आध्यात्मिक थी और मैं इस्कॉन में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने आई थीं। अभिनेत्री ने कहा कि पूछने का एक तरीका होता है। मुझे एक कोने में 20 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ा। हमने रविवार को पुलिस को अपनी यात्रा के बारे में सूचित कर दिया था। अभिनेत्री ने कहा कि मैंने मास्क इसलिए पहना था क्योंकि मैं उन भक्तों को परेशान नहीं करना चाहती थीं जो मुझे पहचान सकते थे। इससे पहले दिन में नमिता ने हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ निधि मंत्री पी के शेखर बाबू को एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी परेशानी बताई और उनसे असभ्य मंदिर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed