फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actress and BJP leader Gautami Tadimalla resigns from BJP in Tamil Nadu

Tamil Nadu: अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने भाजपा से दिया इस्तीफा, वरिष्ठ नेताओं पर जमकर साधा निशाना

Mon, 23 Oct 2023 08:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 23 Oct 2023 08:47 AM IST
सार

तडिमल्ला ने एक लंबा पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। वह 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं। उन्होंने सिनेमा, टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया में 37 साल तक काम किया है।

विज्ञापन
Actress and BJP leader Gautami Tadimalla resigns from BJP in Tamil Nadu
Gautami Tadimalla - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री और भाजपा नेता गौतमी तडिमल्ला ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक पत्र जारी कर भाजपा के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही है। 

विज्ञापन

25 साल पहले पार्टी में शामिल हुईं
उन्होंने लिखा, ‘बहुत भारी मन के साथ मैंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। मैं राष्ट्र निर्माण में अपने प्रयासों में योगदान देने के लिए 25 साल पहले पार्टी में शामिल हुई थी। यहां तक कि मैंने अपने जीवन में जितनी भी चुनौतियों का सामना किया है, मैंने उस प्रतिबद्धता का सम्मान किया है। फिर भी आज मैं अपने जीवन में एक ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी हूं, जहां केवल मुझे पार्टी और नेताओं से कोई समर्थन नहीं मिल रहा, बल्कि यह भी मेरी जानकारी में आया है कि उनमें से कई लोग सक्रिय रूप से उस व्यक्ति की मदद कर रहे हैं, जिसने मुझे धोखा दिया है।’

विज्ञापन


बता दें, तडिमल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा सा पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। वह 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं। उन्होंने सिनेमा, टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया में 37 साल तक काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सी अलगप्पन पर ठगी का आरोप
भाजपा नेता ने लिखा कि उन्होंने पूरा जीवन काम किया है ताकि वह इस उम्र में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें और साथ ही अपनी बेटी का भविष्य भी संवार सकें। उन्होंने आगे कहा, ‘आज मैं इस मोड़ पर हूं, जहां मुझे और मेरी बेटी को स्थिर और सुरक्षित होना चाहिए था और फिर भी मुझे यह जानकर बहुत डर लगा कि सी अलगप्पन ने मुझसे मेरे पैसे, संपत्ति और दस्तावेज ठग लिए हैं।’

तडमिल्ला ने कहा, ‘अलगप्पन ने मेरी असुरक्षा और अलगाव को देखते हुए लगभग 20 साल पहले मुझसे संपर्क किया था, क्योंकि मैं न केवल एक अनाथ थी जिसने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था, बल्कि एक नवजात शिशु की मां भी थी। उसने एक देखभाल करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति की आड़ में खुद को और अपने परिवार को मेरे जीवन में शामिल कर लिया। लगभग 20 साल पहले इसी स्थिति में मैंने उसे अपनी कई जमीनों की बिक्री और दस्तावेज सौंपे थे और अभी हाल ही में मुझे पता चला कि उसने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। यह सब करते हुए वह मुझे और मेरी बेटी को अपने परिवार के हिस्से के रूप में शामिल करने का नाटक कर रहा था।’



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed