{"_id":"69afee76b10b937a090f2d17","slug":"actor-vijay-begins-tvk-candidate-interviews-for-maiden-assembly-poll-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: TVK ने शुरू की उम्मीदवारों की तलाश, आज साक्षात्कार लेंगे विजय; 4200 आवेदन मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: TVK ने शुरू की उम्मीदवारों की तलाश, आज साक्षात्कार लेंगे विजय; 4200 आवेदन मिले
Tue, 10 Mar 2026 03:42 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:42 PM IST
सार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। टीवीके प्रमुख विजय थलापति आज उन लोगों का साक्षात्कार लेने वाले हैं, जिन्होंने पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। सूत्रों को मुताबिक, टीवीके जल्द ही उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे सकती है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अभिनेा और टीवीके प्रमुख विजय।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने मंगलवार को अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेना शुरू कर दिया है। उनकी पार्टी के लिए यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टीवीके राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और कुछ अहम सीटें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएंगी।
विजय पनैयूर स्थित टीवीके मुख्यालय पहुंचे, जहां वह आज करीब 60 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे। पार्टी को चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वाले लोगों से 4,200 आवेदन मिले हैं। टीवीके जल्द की ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय कर सकती है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि वरिष्ठ नेता बुसी आनंद, आधव, अर्जुन और अरुण राज को क्रमश: टी नगर, विल्लीवक्कम औऱ तिरुचेंगाडे सीटों से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 'सुरक्षा चाहिए तो मुझे वोट दो': ममता बनर्जी के वायरल बयान पर भड़की भाजपा, अकबरुद्दीन ओवैसी से कर दी तुलना
विज्ञापन
टीवीके का गठन 2 फरवरी 2024 को किया गया था। इसके बाद यह नई पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी को खुद सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर रही है। हालांकि, टीवीके ने अपने साथ चुनावी गठबंधन करने वाले दलों को सत्ता में हिस्सेदारी देने की पेशकश की थी। लेकिन अभी तक कोई भी राजनीतिक दल उसके साथ नहीं जुड़ा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन