फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Sushant Singh Rajput will teach you how to pay from bhim app

भीम एप से पेमेंट करना सिखाएंगे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत

Fri, 25 May 2018 03:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 May 2018 03:26 AM IST
विज्ञापन
 Actor Sushant Singh Rajput will teach you how to pay from bhim app
एक्टर और नए नवेले आंत्रप्रेन्योर सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही भीम एप से पैसे ट्रांसफर करने का तरीका सिखाते नजर आएंगे। सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने एक्टर सुशांत सिंह से भीम एप और वूमन आंत्रप्रेन्योरशिप को प्रमोट करने के लिए समझौते पर दस्तखत किए हैं। 
विज्ञापन


डिजिटल पैमेंट को बढ़ावा

देश में डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग ने एक्टर सुशांत सिंह के साथ मिलकर इस मुहिम को बढ़ावा देने का फैसला किया है। नीति आयोग पहले भी पूरे देश को कैशलेस पैमेंट सिस्टम अपनाने के लिए युवा और चर्चित चेहरों के साथ मिलकर काम कर चुका है। नीति आयोग के सीईओ की उपस्थिति में सुशांत सिंह और नीति आयोग में एडवाइजर अन्ना रॉय ने इस समझौते पर दस्तखत किए।
विज्ञापन

 
भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) एप से यूपीआई (यूनिफाइड पैमेंट इंटरफेस) के जरिए देश में कहीं भी बेहद आसानी से पैसे भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा भीम एप में ही क्यूआर कोड स्कैन करके या यूपीआई आईडी के जरिए सीधे बैंक खाते में पैसे भेजे और मंगाए भी जा सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के तहत सुशांत सिंह वूमन आंत्रप्रेन्योरशिप को भी प्रमोट करेंगे। नीति आयोग ने औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पिछले साल वूमन आंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (वेप) लॉन्च किया था। जिसका मकसद पूरे देश में महिला उद्यमियों के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करने था। यह प्रोग्राम तीन तरीकों से इच्छुक वूमन आंत्रप्रेन्योर की मदद करता है। 


पहले इसके जरिए उन्हें बिजनेस शुरू करने की प्रेरणा दी जाती है। दूसरा आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए उन्हें जरूरी जानकारियां और इकोसिस्टम सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है और तीसरा इस प्लेटफॉर्म के जरिए महिला उद्यमियों को बिजनेस बढ़ाने के लिए सिडबी और अन्य संस्थाओं के जरिए आर्थिक मदद भी की जाती है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed