{"_id":"678cc9e51dd7e4cb3009becd","slug":"actor-saif-ali-khan-attack-case-deputy-cm-ajit-pawar-reply-to-opposition-news-in-hindi-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: सैफ मामले में कांग्रेस के आरोपों पर अजित पवार का पलटवार; कहा- कोलकाता से मुंबई आया बांग्लादेशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Saif Ali Khan: सैफ मामले में कांग्रेस के आरोपों पर अजित पवार का पलटवार; कहा- कोलकाता से मुंबई आया बांग्लादेशी
Sun, 19 Jan 2025 03:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 19 Jan 2025 03:17 PM IST
सार
अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी है और ठाणे में रहता है।
विज्ञापन
अजित पवार, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को घेरा जा रहा है। इस मामले में बांग्लादेशी और रोहिंग्या का एंगल भी सामने आया है। अभिनेता पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है। इसे लेकर महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विपक्ष के इन आरोपों पर राकांपा प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पलटवार किया।
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, "कुछ विपक्षी नेताओं का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना के बाद मुंबई में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, लेकिन सच यह है कि आरोपी बांग्लादेश से आया था। वह पहले कोलकाता पहुंचा और फिर वहां से मुंबई आया। उसे मालूम नहीं था कि यह किसी फिल्म स्टार का घर है। वह सिर्फ डकैती के इरादे से घर में घुसा था।"
भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी है और ठाणे में रहता है। मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मैं महाराष्ट्र पुलिस को धन्यवाद करता हूं। मैं महाराष्ट्र पुलिस से मांग करता हूं कि वे महाराष्ट्र में घुस आए रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुसलमानों को पकड़कर वापस बांग्लादेश भेज दें।"
विज्ञापन
कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने इस मामले को गंभीर मुद्दा बताते हुए केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार से पूछा कि वे (बांग्लादेशी) कैसे पांच-छह राज्यों को पार करके महाराष्ट्र आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीएसएफ और सेना पर भी सवाल उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में अब सेलिब्रिटी से लेकर सरपंच तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति राज्य में कभी नहीं थी। आज स्थिति यह है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस प्रशासन, राजस्व प्रशासन अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन