{"_id":"5c2be9a9bdec2256973119be","slug":"actor-prakash-raj-will-contest-in-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत में उतरेंगे प्रकाश राज, लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत में उतरेंगे प्रकाश राज, लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव
Wed, 02 Jan 2019 03:58 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 02 Jan 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत और कमल हासन के बाद अब मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने भी सियासी अखाड़े में उतरने का एलान किया है। ट्वीटर पर नए साल की शुभकामना देते हुए प्रकाश राज ने यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, नए साल की शुभकामनाएं। नई शुरुआत, ज्यादा जिम्मेदारी। आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरूंगा। सीट की जानकारी जल्दी ही दूंगा। अब की बार जनता सरकार।
विज्ञापन
कई चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुके प्रकाश राज सियासी मुद्दों पर काफी मुखर रहे हैं। कई बार वे मौजूदा मोदी सरकार के खिलाफ भी टिप्पणी कर चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार के खिलाफ बोलने के कारण बॉलीवुड निर्माताओं ने उन्हें फिल्म में लेना बंद कर दिया है। प्रकाश राज पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए भी कई बार आवाज उठा चुके हैं।
विज्ञापन