फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor-politician and DMDK founder Vijayakanth passes away in Chennai following illness: Hospital sources

Vijayakanth Passes Away: अभिनेता और DMDK के संस्थापक कैप्टन विजयकांत का निधन; PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख

Thu, 28 Dec 2023 10:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Dec 2023 10:58 AM IST
सार

विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा।

विज्ञापन
Actor-politician and DMDK founder Vijayakanth passes away in Chennai following illness: Hospital sources
नहीं रहे विजयकांत। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के प्रमुख कैप्टन विजयकांत का गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे
जानकारी के मुताबिक, विजयकांत को 20 नवंबर को एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, विजयकांत को निमोनिया की याकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।

सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था
इससे पहले इसी महीने वे अस्पताल से घर लौटे थे। विजयकांत का सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से इससे पीड़ित थे। ऐसे में कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। 71 साल के विजयकांत फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया: पीएम मोदी
विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।


विजयकांत के आवास पहुंचे स्टालिन
इसके अलावा मुख्यमंत्री एमके स्टैलेन चेन्नई में डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ विजयकांत को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
विजयकांत की फिल्मी करियर भी जबरदस्त था। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब 154 फिल्मों में अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की। वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed