फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Kamal Haasan said A Nation that does not respect agriculture does not rise

कृषि का सम्मान नहीं करने वाला देश ऊपर नहीं उठता: कमल हासन

Tue, 29 Dec 2020 04:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तिरुचिरापल्ली
एजेंसी, तिरुचिरापल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 29 Dec 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Actor Kamal Haasan said A Nation that does not respect agriculture does not rise
अभिनेता और तमिलनाडु के राजनेता कमल हासन - फोटो : Facebook

कृषि कानूनों का विरोध करे किसानों के समर्थन में अब जाने माने अभिनेता और तमिलनाडु के राजनेता कमल हासन भी उतर आए हैं। मक्कल निधि मैय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने सोमवार को कहा, कृषि का सम्मान नहीं करने वाला देश कभी ऊपर नहीं उठ सकता।

विज्ञापन


दिल्ली के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरे अभिनेता
मेरा मानना है कि ऐसा हमारे देश में नहीं होना चाहिए। किसान हमारे अन्नदाता हैं। कमल हासन से दिल्ली के बाहर एक महीने से ज्यादा वक्त से डटे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछा गया था।
विज्ञापन


कमल हासन से जब अभिनेता रजनीकांत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रजनीकांत के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। ब्लडप्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद इलाज करा रहे रजनीकांत को रविवार को हैदराबाद के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल हासन से पूछा गया कि क्या रजनीकांत आपके साथ काम करेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, राजनीति में आने का मतलब यह नहीं है कि हम दोनों की दोस्ती टूट जाएगी। माना जा रहा है कि रजनीकांत अगले महीने अपनी पाटी लॉन्च कर सकते हैं। इस पर कमल हासन ने कहा, हमने 40 साल से साथ काम किया है।


तीसरे मोर्चे की अगुवाई कर सकती है एमएनएम
एक सवाल के जवाब में कमल हासन ने संकेत दिया कि 2021 के अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एमएनएम तीसरे मोर्चे की अगुवाई कर सकती है। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए दूसरे सहयोगियों से चर्चा की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed