{"_id":"6282d7dcd9ba9d3d52405736","slug":"actor-dileep-friend-sarath-g-nair-arrested-in-sexual-assault-case-of-an-actress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Actress Assault Case: अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न मामले अभिनेता दिलीप का दोस्त सरथ जी नायर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Actress Assault Case: अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न मामले अभिनेता दिलीप का दोस्त सरथ जी नायर गिरफ्तार
Tue, 17 May 2022 04:31 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोच्चि (केरल)।
पीटीआई, कोच्चि (केरल)।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 17 May 2022 04:31 AM IST
सार
पुलिस सूत्रों ने कहा कि नायर को उत्पीड़न के मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिल्म निर्देशक बालचंद्रकुमार द्वारा जांच दल को दिए गए एक बयान के आधार पर दल को संदेह है कि नायर वही अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) है, जो मामले में जमानत मिलने के बाद कथित तौर पर दिलीप के घर आया था।
विज्ञापन
एक्टर दिलीप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल पुलिस की अपराध शाखा ने एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में आरेापी अभिनेता दिलीप के दोस्त एवं एक होटल के मालिक सरथ जी नायर को सोमवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने कहा कि नायर को उत्पीड़न के मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिल्म निर्देशक बालचंद्रकुमार द्वारा जांच दल को दिए गए एक बयान के आधार पर दल को संदेह है कि नायर वही अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) है, जो मामले में जमानत मिलने के बाद कथित तौर पर दिलीप के घर आया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा ने नौ जनवरी को दिलीप के एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी द्वारा दायर शिकायत पर मामला दर्ज किया था, जिसे एक टीवी चैनल द्वारा जारी किया गया था, जिसमें अभिनेता को कथित तौर पर अधिकारी पर हमला करने की साजिश रचते हुए सुना गया था।
विज्ञापन
दिलीप ने दावा किया है कि यह आशंका शिकायतकर्ता अधिकारी के पिछले आचरण से पैदा हुई थी, जो उसे यौन उत्पीड़न के मामले में झूठा फंसाने की कोशिश कर रहा है।
तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री का कथित तौर पर कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और उसकी कार में दो घंटे तक उसका यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी 17 फरवरी, 2017 की रात को जबरन वाहन में घुसे और बाद में व्यस्त क्षेत्र में फरार हो गए। कुछ आरोपियों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी घटना को फिल्माया था।
मामले में 10 आरोपी हैं और पुलिस ने शुरुआत में सात लोगों को गिरफ्तार किया था। दिलीप को बाद में गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया। अभिनेता और नायर सहित पांच अन्य पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें धारा 116 (अपहरण), 118 (अपराध करने के लिए साजिश रचना), 120 बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी), और 34 (कई लोगों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) शामिल हैं।