फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Alok Nath files Re 1 defamation against writer director Vinta Nanda 

#MeToo : आलोक नाथ ने किया मानहानि का केस, मुआवजे में मांगा सिर्फ 1 रुपया

Mon, 15 Oct 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 15 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Actor Alok Nath files Re 1 defamation against writer director Vinta Nanda 
ALOK NATH
#MeToo अभियान के जरिए फंसे अभिनेता आलोक नाथ ने लेखिका विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस फाइल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने मुआवजे के तौर पर सिर्फ एक रुपये की मांग की है। उन्होंने मुकदमा दायर करते हुए विंता नंदा से लिखित माफी की भी मांग की है।   
विज्ञापन


आलोक नाथ और उनकी पत्नी आशु ने विंता नंदा के सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि विंता नंदा द्वारा सोशल मीडिया व मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के कारण आलोक नाथ व उनकी पत्नी आशु की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद से वह दोनों काफी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाहर जाने पर उन्हें लोगों के अलग-अलग तरह के सवाल झेलने पड़ रहे हैं। विंता नंदा ने ऐसा करके अपराध किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि विंता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई। वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली । ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की।' 'मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई । इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। बाद में विंता ने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु को भी इस बारे में बताया था लेकिन उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed