{"_id":"5fd1f13d6825be1e684fdaad","slug":"activist-trupti-desai-detained-on-way-to-shirdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : शिरडी जाते समय हिरासत में ली गई सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : शिरडी जाते समय हिरासत में ली गई सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई
Thu, 10 Dec 2020 03:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 10 Dec 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
तृप्ति देसाई
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के अहमदनगर में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और उनके संगठन के अन्य सदस्यों को शिरडी जाते समय रास्ते में हिरासत में ले लिया। वे लोग साईबाबा मंदिर के बाहर लगे बोर्ड को हटाने के लिए शिरडी जा रहे थे, जिस पर लिखा है कि श्रद्धालु 'सभ्य तरीके के' कपड़ा पहनें।
विज्ञापन
देसाई ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर विवादास्पद संदेश वाले बोर्ड को नहीं हटाया जाता है तो वह और अन्य कार्यकर्ता दस दिसंबर को शिरडी जाएंगे और खुद ही बोर्ड हटा देंगे। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (शिरडी क्षेत्र) गोविंद शिंदे ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए देसाई को नोटिस जारी किया था और उनसे कहा था कि अहमदनगर के शिरडी में आठ दिसंबर की मध्य रात्रि से 11 दिसंबर की मध्य रात्रि तक प्रवेश नहीं करें।
विज्ञापन
बहरहाल, नोटिस की अवहेलना करते हुए देसाई अपनी संगठन ‘भूमाता ब्रिगेड’ के 20 सदस्यों के साथ गुरुवार की सुबह शिरडी जाने के लिए पुणे से रवाना हुईं।