फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action will be taken against two NGO after revealing identification of orphaned children from Covid19

कोविड से अनाथ बच्चों की पहचान जाहिर करने पर दो संस्थाओं पर होगी कार्रवाई

Wed, 19 May 2021 04:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 May 2021 04:32 AM IST
सार

  • नोएडा और महाराष्ट्र के दो स्वयंसेवी संस्थाओं ने की लापरवाही, अब होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Action will be taken against two NGO after revealing identification of orphaned children from Covid19
राष्ट्रीय बाल आयोग के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय बाल आयोग ने कोरोना संक्रमण में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की पहचान उजागर करने को लेकर नोएडा और महाराष्ट्र के दो स्वयंसेवी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। इन संस्थाओं पर आपदा में अनाथ हुए बच्चों का ब्योरा एकत्र करने के आरोप हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल आयोग के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो ने कहा कि किशोर न्याय कानून के तहत बच्चों की देखभाल के लिए योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त संसाधन हैं, जिनसे अनाथ हुए बच्चों की देखभाल की जा सकती है। बाल कल्याण कमेटी की मदद से लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


एनसीपीसीआर समिति के साथ बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए 24 घंटे सातों दिन सजगता के साथ काम कर रहा है। इसमें राज्यवार ऐसे बच्चों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान सार्वजनिक करने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18001212830 पर ले सकते हैं परामर्श
दिए गए नंबर पर ऐसे बच्चे सुबह 10 बजे से रात के 8 बजे तक टेली-परामर्श सेवा का लाभ ले सकेंगे। सात से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में बच्चे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed