{"_id":"5a3c50144f1c1baa268b53a1","slug":"action-on-pak-terrorists-for-better-relations-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर रिश्तों के लिए पाक आतंकियों पर कार्रवाई करे : भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेहतर रिश्तों के लिए पाक आतंकियों पर कार्रवाई करे : भारत
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Dec 2017 05:51 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में आतंकी हमला
- फोटो : social media
पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा के बयान पर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेहतर रिश्तों के लिए जरूरी है कि इस्लामाबाद अपनी जमीन से चलने वाले आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करे। इससे द्विपक्षीय रिश्ते बेहतर होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा, भारत पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते चाहता है, बशर्ते इस्लामाबाद आतंकियों पर कार्रवाई करे।
पढ़ें- आतंकियों की हिट लिस्ट में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत भाजपा के आठ बडे़ नेता, अलर्ट जारी
यह जरूरी है कि पाकिस्तान हमारी मूल चिंता को समझे, जो कि आतंकवाद है। हम उनसे फिर कहना चाहते हैं कि वे उन आतंकियों पर कार्रवाई करें, जो उनकी जमीन से संचालित हो रहे हैं। अगर वे हमसे दोस्ती करने को लेकर गंभीर है, तो यह उन्हें करना ही होगा। रविश ने आगे कहा, किसी भी अच्छे पड़ोसी की तरह। हमारी भी इच्छा है कि पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध हों।