{"_id":"5a15f92d4f1c1b86698bd403","slug":"pm-narendra-modi-and-up-cm-yogi-adityanath-including-eight-bjp-leaders-in-hit-list-of-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की हिट लिस्ट में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत भाजपा के आठ बडे़ नेता, अलर्ट जारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों की हिट लिस्ट में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत भाजपा के आठ बडे़ नेता, अलर्ट जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत आठ बडे़ भाजपा नेता पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
बरेली में 25 नवंबर को योगी चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। लिहाजा इससे पहले सुरक्षा विभाग ने बरेली के प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री की सभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
एडीजी सुरक्षा विभाग विजय कुमार की ओर से बरेली के प्रशासन को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के भतीजे खालिद अजहर की अगुवाई में 11 सदस्यीय आत्मघाती दस्ता करांची से बांग्लादेश के महेश खाली कोट चिटगांव बंदरगाह पहुंचा है और उसने फिलहाल चिटगांव के एक मदरसे में कैंप किया हुआ है।
विज्ञापन
आत्मघाती दस्ते के सदस्यों पर उनके आतंकी आकाओं की ओर से लगातार दबाव डाला जा रहा है कि वे किसी तरह भारत में घुसपैठ करके भाजपा नेताओं को निशाना बनाएं।
एडीजी सुरक्षा ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें भाजपा नेताओं को निशाना बनाए जाने का इनपुट एक ऐसे सूत्र से मिला है, जो इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण सूचनाएं दे चुका है।
बरेली के आला अफसरों ने सुरक्षा विभाग का अलर्ट आते ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। होटलों और धर्मशालाओं जैसे स्थानों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।
Trending Videos
ये भाजपा नेता हैं आतंकियों की हिट लिस्ट में
नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, वेंकैया नायडू, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मनोहर परिकर।
''वीआईपी की सुरक्षा लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी से कह दिया गया कि मानकों के मुताबिक मुख्यमंत्री की सुरक्षा की व्यवस्था रखी जाए। इसमें किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।''
-एसके भगत, आईजी, बरेली
''वीआईपी की सुरक्षा लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी से कह दिया गया कि मानकों के मुताबिक मुख्यमंत्री की सुरक्षा की व्यवस्था रखी जाए। इसमें किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।''
-एसके भगत, आईजी, बरेली