Assam: असम में बकरीद पर मवेशियों की अवैध रूप से कुर्बानी देने पर कार्रवाई, सीएम सरमा बोले- 16 लोग गिरफ्तार
🚨 ALERT: ILLEGAL CATTLE SLAUGHTER DURING EID-UL-ZUHA
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 8, 2025
While our Constitution guarantees the right to religious freedom, it equally upholds the rule of law and public order. This Eid-ul-Zuha disturbing incidents of illegal cattle slaughter and recovery of cattle parts were…
सीएम ने कहा कि बराक घाटी के दो जिलों कछार में गुमरा, सिलचर और लखीपुर, और करीमगंज में बदरपुर और बंगा में पांच अवैध कुर्बानी स्थल पाए गए। सरमा ने एक्स पर लिखा कि हमारा संविधान धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है, लेकिन यह कानून और सार्वजनिक व्यवस्था के शासन को भी समान रूप से कायम रखता है। ईद-उल-अजहा पर असम में कई स्थानों से अवैध मवेशी वध और मवेशियों के अंगों की बरामदगी की परेशान करने वाली घटनाएं सामने आईं।
ये भी पढ़ें: केरल के व्यापारी की बढ़ीं मुश्किलें, रिश्वत मामले में ईडी अधिकारी के खिलाफ नहीं दे पाया सबूत
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से नौ कछार से और सात श्रीभूमि से हैं। सरमा ने कहा कि कॉटन यूनिवर्सिटी (कामरूप एम), धुबरी, होजई और श्रीभूमि (बागरगूल) के पास मवेशी के अंग मिले।
ये भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने डराया, सक्रिय केस 6000 के पार, 24 घंटे में छह की मौत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अराजकता या क्रूरता की कीमत पर नहीं। सभी उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनकी आस्था या पृष्ठभूमि कुछ भी हो।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.