{"_id":"61f2c41ec05a8666295334d1","slug":"action-against-bsf-personnel-who-were-involved-in-various-corruption-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cow Smuggling: भारत-बांग्लादेश सीमा पर भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपी बीएसएफ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cow Smuggling: भारत-बांग्लादेश सीमा पर भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपी बीएसएफ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
Thu, 27 Jan 2022 09:41 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:41 PM IST
सार
बल के कमांडेंट सतीश कुमार की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से संबंधित सवाल के जवाब में बताया गया कि हाल के दिनों में सीमा पर अपराधों में कमी आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। ईस्टर्न कमांड के एडीजी वाईबी खुरानिया ने कहा कि हाल ही में गायों की तस्करी समेत सीमा के आर-पार अवैध गतिविधियों के आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बल के पास आंतरिक व्यवस्था है।
पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सक्रिय गायों की तस्करी के गिरोह से संबंध के आरोप में बल के कमांडेंट सतीश कुमार की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सीमा पर अपराधों में कमी आई है। यह साफ संदेश दिया गया है कि अपराधियों से किसी भी तरह की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सभी स्तरों पर कमांडरों को कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के अधिकार दिए गए हैं। जरूरत होने पर जांच अन्य एजेंसियों से कराई जाती है।